बुंदेलखंड
बुंदेलखंड से राजेन्द्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़
पवई विधानसभा क्षेत्र में भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच केंद्रीय नेतृत्व के आदेश से क्षेत्र में हुई सक्रिय मुश्किल में दावेदार
पवई विधानसभा क्षेत्र से केंद्रीय नेतृत्व ने भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच को माना प्रबल दावेदार |
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव का रण, चुनाव जैसे जैसे नजदीक सामने आता जा रहा है l वैसे वैसे तमाम राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों की दिलों की धड़कने बढ़ती जा रही है। पन्ना जिले की पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा हाईकमान ने श्रीमती रूप नगायच को इशारों ही इशारों में निर्देश दे दिए हैं कि वह विधानसभा की तैयारी में जुट जाएं।
माना जा रहा है कि वर्तमान विधायक की स्थिति बेहद खराब सामने निकल कर आई है, पार्टी व अन्य तमाम सर्वे में यह सीट भाजपा के हांथ से निकलती जा रही है। इसीलिए उलटफेर की संभावनाओं को देखते हुए भाजपा हाईकमान ने निर्विवाद बेदाग छवि, सरल भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच को पवई विधानसभा क्षेत्र से तैयारी करने के आदेश दिए।
भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश प्रतिनिधि भी है । क्षेत्र में पहुंचकर जहां मतदाताओं से मिल रही हैं वही किसानों एवं गरीबों की समस्याओं को सुना जा रहा है । केंद्रीय एवं प्रांतीय नेतृत्व से आशीर्वाद मिलते ही भाजपा महिला मोर्चा पन्ना की पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती रूप नगायच पवई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पहलवान होंगी ।