आस्ट्रेलिया में हिन्दू मंदिरों पर हमला,भारत ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

आस्ट्रेलिया में हाल ही के दिनों में हिन्दू मंदिरों पर हमले की कई घटनाएं सामने आई हैं| जिस पर आस्ट्रेलिया के कैनबरा में स्थित भारतीय उच्चायोग ने कड़ी आपत्ति जताई हैं| भारतीय उच्चायोग ने बयान जारी कर हिन्दू मंदिरों पर हमले की आलोचना की हैं और आस्ट्रेलिया में खालिस्तानी समर्थकों की बढती गतिविधियों पर भी चिंता जाहिर की हैं|

उच्चायोग ने कहा हैं कि हम मेलबर्न में तीन हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ की कड़ी आलोचना करते हैं| यह साफ़ तौर पर शान्ति पूर्ण और बहुधर्मी भारतीय आस्ट्रेलिया समाज में नफरत और बंटवारा करने की कोशिश हैं| उच्चायोग ने कहा कि ऐसे संकेत मिल रहे है कि खालिस्तानी समर्थक तत्व आस्ट्रेलिया में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहे हैं| और उन्हें घोषित आतंकी संगठनो जैसे सिख फॉर जस्टिस और आस्ट्रेलिया के बाहर की एजेंसिया मदद कर रही हैं|

हाल ही इस दिनों इसमें तेजी आई हैं| भारतीय उच्चायोग ने कहा कि हमने अपनी चिंताए आस्ट्रेलिया सरकार के साथ सांझा की हैं| साथ ही हमने आस्ट्रेलिया के मेलबर्न,सिडनी में होने वाले सिख फॉर जस्टिस संगठन के कथित रेफरेंडम को लेकर भी अपनी चिंता आस्ट्रेलिया सरकार के साथ साझा की हैं| उच्चायोग कहा कि आस्ट्रेलिया सरकार से भारतीय समुदाय की सुरक्षा और उनकी सम्पत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई हैं|

साथ ही आस्ट्रेलियाई धरती पर भारत की संप्रभुता,सुरक्षा को नुक्सान पहुंचाने वाली गतिविधियो को इजाजत नहीं देने की अपील की गई हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि हाल ही में आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में हिन्दू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आई थी| मंदिरों में तोड़फोड़ का आरोप खालिस्तानी समर्थकों पर लगा था| मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे भी लिखे गए थे|

मंदिर की दीवारों पर पीएम मोदी के विरोधी और आतंकी भिंडरवाला के समर्थन में नारे भी लिखे गए थे| इस घटनाओ से आस्ट्रेलियां के हिन्दू समुदाय में भारी नाराजगी हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की खालिस्तानी अलगाववादी आस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आगामी 29 जनवरी को खालिस्तानी जनमत संग्रह रैली के आयोजन की योजना बना रहे है| इससे पहले साल 2020 में भी अलगावादी संगठन सिख फॉर जस्टिस ने रेफरेंडम कराया था|

Leave a Comment