झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला मे आरक्षण रोस्टर में पिछड़ा वर्ग का आरक्षण समाप्त कर देने के विरोध में रविवार को संथाल परगना पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की आवश्यक बैठक पुराने समाहरणालय के सामने आहूत किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष इंद्र कांत यादव ने किया।
संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय कमेटी के अध्यक्ष माधव चंद्र महतो ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दुमका जिला में पिछड़ा वर्ग के साथ भारी अन्याय हुआ है। इस अन्याय के खिलाफ जिले के सभी क्षेत्र के लोग एकजुट होकर आंदोलन की रूपरेखा तैयार किया है।
4 अप्रैल को दुमका शहर के विभिन्न प्रमुख चौक चौराहों पर नुक्कड़ सभा का आयोजन कर इस काला कानून के खिलाफ लोगों को जागरुक कर एकजुट किया जाएगा। 5 अप्रैल को दिन के 4 बजे से गांधी मैदान से मुख्य मार्ग होते हुए टीन बाजार तक पिछड़ा वर्ग समाजिक न्याय मशाल जुलूस के माध्यम से विरोध प्रदर्शन कर आंदोलन का बिगुल फूंका जाएगा।
6 फरवरी को गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर गांधीवादी तरीके से अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए काला बिल्ला लगाकर पिछड़ा वर्ग समाजिक न्याय मार्च निकालकर संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष पिछड़ा वर्ग पर हो रहे अन्याय की चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मानक के आधार पर ओबीसी को 27% आरक्षण की मांग है।
केंद्रीय संरक्षक राधेश्याम वर्मा ने पिछड़े वर्ग के तमाम छात्र, नौजवान एवं अभिभावकों से अपील किया है कि अपना अधिकार को पाने के लिए तमाम प्रखंडों में विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रारंभ संगठित होकर अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनस है। सभी प्रखंडों में पिछड़ा वर्ग को जागरूक करने एवं विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रभारियों का मनोनयन किया गया है।
जिसमें रामगढ़ प्रखंड के लिए जयकांत जयसवाल और राजीव जायसवाल, जरमुंडी के लिए चंद्रशेखर यादव जयप्रकाश यादव व डॉ अमरेंद्र यादव, दुमका प्रखंड के लिए संदीप कुमार जय बमबम, विजय कुमार दास, नरेंद्र प्रसाद साह, परवेज अली, मो शकील सलाम, सलाम अंसारी और गायत्री जयसवाल, जामा से आनंदी राउत, मधुसूदन पाल, सरैयाहाट के लिए बालमुकुंद यादव और राजकुमार जायसवाल, मसलिया के लिए अर्जुन पंडित, अरुण पंडित और अर्जुन प्रसाद सिंह शामिल है। शेष प्रखंड में 6 अप्रैल के बाद कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रेम केसरी, असीम मंडल, डॉ अमरेंद्र कुमार यादव, संदीप कुमार जय बमबम, शिवनारायण दर्वे, जयकांत जयसवाल, चंद्रशेखर यादव, जयप्रकाश यादव, विजय कुमार सोनी, अजीत कुमार मांझी, विजय कुमार दास, दयामय माजी, प्रमोद जायसवाल, रमेश कुमार चौधरी, गायत्री जयसवाल, रंजीत जयसवाल, जितेंद्र प्रसाद साह, प्रमोद कुमार राउत, विनोद यादव, अरुण कुमार मंडल, तरुण कुमार पंडित, मनोज मंडल, राजीव जायसवाल, सीताराम मंडल, प्रेमचंद गुप्ता, पवित्र कुमार मंडल, अर्जुन पंडित, सुधीर यादव, विकास कुमार, भागवत कुमार, वरुण कुमार घाटी, परिमल पंडित, लक्ष्मी नारायण साह, सुनील कुमार, विनोद दारूका सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।