मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

सरकारी नौकरी में 27% आरक्षण की मांगों को लेकर पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा की बैठक दुमका ज़िलें के प्रखंड मुख्यालय मैदान जरमुंडी में हुई। जिसकी अध्यक्षता मोर्चा के संयोजक सह जिला परिषद सदस्य चंद्रशेखर यादव ने किया।

कार्यक्रम में शिरकत के लिए प्रखंड क्षेत्र से बड़ी तादाद में पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के समर्थक जुटे हुए थे। उधर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमोबेश तमाम नेताओं ने केंद्र एवं राज्य सरकार को जमकर लताड़ने का काम किया। पिछड़े वर्गों की वकालत करते हुए इन नेताओं ने केंद्र एवं राज्य के दोहरे नीति को जिम्मेदार ठहराया। सभा में पिछड़ों के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी की मांग की गई।

इन मांगों के अंतर्गत 27% आरक्षण के कोटे को लागू करने, 1932 के खतियान के आधार पर नियोजन नीति बनाने व जातिगत जनगणना के बुनियाद पर आरक्षण के रोस्टर को अंतिम रूप देना है।

मोके पर प्रयाग मंडल श्यामसुंदर मोदी लालमोहन राय जयकांत मंडल विश्वनाथ राय सीताराम मंडल सिकंदर सिंह मकबूल अंसारी विजय मंडल विजय सिंह देवव्रत मंडल प्रमुख मरीक प्रकाश यादव संजीव यादव प्रमोद यादव मुरलीधर मंडल अशोक वर्मा बीके यादव सरवन कुमार गुप्ता सहित अनगिनत कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Comment