बागेश्वर धाम सरकार ने मांगी हाथ जोड़कर माफ़ी,आखिर क्या हैं पूरा मामला

छतरपुर

छतरपुर से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

बागेश्वर धाम के कथा वाचक धीरेन्द्र शास्त्री अपने एक बयान को लेकर विवादों में घिर गए हैं| सोशल मिडिया पर सामने आए एक वीडियो में धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री यह बोलते सुनाई दे रहे हैं| कि संत तुकाराम की पत्नी प्रतिदिन उन्हें डंडे से मारती थी|

इस बयान को लेकर महाराष्ट्र में माहौल गर्म हो गया हैं| महाराष्ट्र में कुनबी समुदाय के लोग धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के इस बयान से बहुत नाराज हैं| बयान सामने आने के पश्चात कुनबी समुदाय के लोगों ने पुणे में प्रदर्शन किया तथा धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की|

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने अब माफ़ी मांग ली हैं| धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री ने कहा मेरे शब्दों से जिन व्यक्तियों की भावनाओं को चोट पंहुची हैं मैं उनसे हाथ जोड़कर माफ़ी मांगता हैं| संत तुकाराम एक महान संत थे| वह हमारे आदर्श हैं|

हमने उनकी बीवी को लेकर बस एक भाव प्रस्तुत किये थे| मैंने एक कहानी पढ़ी थी| जिसमे संत तुकाराम की बीवी उन्हें गन्ना लाने के लिए भेजती हैं| बाद में उसी गन्ने से उनकी पिटाई की तो उसके दो टुकड़े हो गए| मैंने सिर्फ अपने भाव से इसे समझाया था|

मेरे शब्दों से लोगों की भावनाये आहत हुई हैं| मै हाथ जोड़कर उनसे माफ़ी मांगता हू| मै अपने शब्दों को वापस लेता हू| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधान परिषद सदस्य अनमोल मिटकरी ने बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से 17वी सदी के संत तुकाराम पर की गई उनकी टिपण्णी के लिए माफ़ी माँगने या नतीजे भुगतने को तैयार रहने की चेतावनी दी थी|

सोमवार को मिटकरी ने बोला था कि अगर इस मूर्ख को वाकरी सम्प्रदाय के बारे में नहीं पता हैं| तो उसे बोलना नहीं चाहिए अगर उसने माफ़ी नहीं मांगी तो महाराष्ट्र सरकार में वाकरी उसको मुंहतोड़ जवाब देंगे| धीरेन्द्र कृष्ण को माफ़ी मांगनी चाहिए या परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए|

Leave a Comment