फर्जी पासपोर्ट के साथ बंग्लादेशी नागरिक की हुई गिरफ्तारी |

लखनऊ

लखनऊ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रिय एयरपोर्ट पर एक बांग्लादेशी नागरिक को फर्जी पासपोर्ट के साथ गिरफ्तार किया गया है | पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह पूरा मामला उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शुक्रवार की रात लखनऊ एयरपोर्ट पर इमीग्रेशन अधिकारियों ने बैंकाक से लौटे एक यात्री को फर्जी पासपोर्ट के साथ पकड़ा |

एयर एशिया की उड़ान (एफडी 146) से आये यात्री के पास मध्य प्रदेश के बैतूल स्थित अम्बेडकर नगर के पते पर बना पासपोर्ट मिला | जांच में पता चला कि यह यात्री बांग्लादेशी नागरिक है | जो बांग्लादेशी पासपोर्ट के साथ पहले भी भारत में भ्रमण कर चुका है | और बोधगया के विभिन्न होटलों में ठहरा था |

पुलिस ने की कार्यवाई |

इमीग्रेशन अधिकारी की शिकायत पर सरोजनी नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई और सुभ्रेनिल सरकार को पुलिस के हवाले कर दिया गया | थाना प्रभारी अनवर ने बताया की इमीग्रेशन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है |

यह घटना अंतरराष्ट्रीय स्तर पर यात्रा के दस्तावेजों की गंभीरता और सुरक्षा की आवश्यकता को रेखांकित करती है | भारतीय प्रशासन और इमीग्रेशन अधिकारियों की सतर्कता से इस तरह की फर्जी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है |

Leave a Comment