सुल्तानपुर
सुल्तानपुर से सुशांत सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज
- पीएम के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क पूरी दुनिया में हुआ ऊंचा : शंकर गिरि
- मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया : शंकर गिरि मिशन 2024 में हर बूथ को जीतना लक्ष्य, तैयार करे फुलप्रूफ योजना : कमलेश कुमार
- 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने मिशन- 2024 को लेकर किया मंथन पिछड़े ,दलित वोट सहित बूथ की मजबूती पर किया गया फोकस
सुलतानपुर। 3 फरवरी 2023। शुक्रवार को जिला कार्यसमिति की बैठक इसौली विधानसभा के धम्मौर स्थित हनुमत इण्टर कॉलेज परिसर में आयोजित हुई।जिला कार्यसमिति की बैठक में 200 से अधिक प्रतिनिधियों ने मिशन- 2024 को लेकर मंथन किया।
बैठक में चुनावी रणनीति के तहत पिछड़ों व दलित वोट बैंक सहित बूथों की मजबूती पर फोकस करने की योजना बनाई गई।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने संबोधित करते हुए कहा भाजपा हमेशा विजेता के रूप में काम करती है।
बीजेपी चुनावी मोड में तैयार रहने वाला राजनीतिक दल है।उन्होंने केंद्र सरकार की तमाम उपलब्धियों की चर्चा करते हुए कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का मस्तिष्क पूरी दुनिया में ऊंचा हुआ है। उन्होंने कहा देश को जी-20 की अध्यक्षता मिलना सौभाग्य की बात है।अब विकसित भारत का निर्माण करना है। उन्होंने कहा मोदी है तो मुमकिन है आज वैश्विक नारा बन गया है।
आज भारत पीएम के नेतृत्व में दुनिया की 5 वीं अर्थव्यवस्था बन गया है।दुनिया का हर बड़ा निवेशक यूपी में निवेश करना चाहता है।श्री गिरी ने आगे कहा यूपी में पिछले 5 सालों में 1 करोड़ 60 लाख लोगों को रोजगार व 6 लाख लोगों को सरकारी नौकरी मिली है। प्रदेश के 15 करोड़ परिवारों को सरकार मुफ्त अनाज उपलब्ध करा रही है। उन्होंने उत्तर प्रदेश में बनाए जा रहे इंटरनेशनल एयरपोर्ट, डोमेस्टिक एयरपोर्ट, हर जिले में मेडिकल कॉलेज,हाईवेज, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित तमाम योजनाओं की जानकारी दी।
श्री गिरि ने स्वामी प्रसाद मौर्य को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि रामचरितमानस पर उनकी टिप्पणी की जितनी भी निंदा की जाए कम है।उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्या में हिम्मत हो तो वह कुरान पर टिप्पणी करके दिखाएं।श्री गिरि ने कहा विपक्षी दल मुद्दा विहीन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए आह्वान किया कि कार्यकर्ता यूपी में मिशन-80 को लेकर चुनाव की तैयारी में जुट जाए।सरकार की योजनाओं का लाभ गरीबों तक पहुंचाने में अपना योगदान दे।विशिष्ट अतिथि के रूप में काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष कमलेश कुमार ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी कार्य योजना की विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कार्य योजना को जमीनी स्तर पर लागू करना है। उन्होंने बूथ व मण्डल को सशक्त करने पर बल दिया। उन्होंने कहा मिशन 2024 में हर बूथ को जीतने की फुलप्रूफ योजना तैयार करनी है।उन्होंने कार्यकर्ताओ से पिछड़े व दलित जातियों के बीच पैठ बनाने के आह्वान किया।उन्होने कहा अच्छी छवि वाले विपक्षी नेताओं को पार्टी में शामिल कराने की रणनीति पर भी काम करना है।
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ आरए वर्मा ने उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सशक्त भारत के निर्माण हेतु जनपद की तरफ से केंद्र व प्रदेश सरकार को धन्यवाद ज्ञापित दिया। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज है।अब गाड़ियों में बंदूक की नाल नहीं दिखाई देती हैं।उन्होंने कहा प्रदेश में बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग का विकास हो रहा है।
पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में पिछली कार्रवाई की पुष्टि महामंत्री धर्मेंद्र बबलू ने की। जिला उपाध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने राजनीतिक प्रस्ताव रखा जिसका अनुमोदन जिला उपाध्यक्ष प्रीति प्रकाश ने किया। जिला महामंत्री घनश्याम चौहान ने बजट पर, जिला उपाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने जी-20 पर,जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने सहकारिता का महत्व व चुनाव पर,जिला महामंत्री संदीप सिंह ने डाटा प्रबंधन व उपयोगिता पर विस्तार से चर्चा की।
जिला उपाध्यक्ष आलोक आर्य ने मोटे अनाज व प्राकृतिक खेती के महत्व को बताया।जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह त्रिलोकचन्दी ने आए हुए लोगों का धन्यवाद व आभार प्रकट किया।कार्यक्रम के पूर्व महापुरुषों की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन किया गया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। हनुमत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य नंदकुमार सिंह, प्रबंधक सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह त्रिलीकचन्दी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
इस मौके पर पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष डाॅ एमपी सिंह, क्षेत्रीय उपाध्याय संतबख्श सिंह चुन्नू, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, शहर विधायक विनोद सिंह,लंभुआ सीताराम वर्मा, सदर राजबाबू उपाध्याय एवं कादीपुर विधायक राजेश गौतम, महिला आयोग सदस्य सुमन सिंह, सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार,पूर्व एमएलसी वीणा पाण्डेय,प्रोफेसर डाॅ आद्या प्रसाद पाण्डेय, पूर्व जिलाध्यक्ष करूणा शंकर द्विवेदी, डाॅ सीताशरण त्रिपाठी,पूर्व विधायक अर्जुन सिंह व देवमणि द्विवेदी,
निवर्तमान जिलाध्यक्ष जगजीत सिंह छंगू,पूर्व जिला संयोजक ऋषिकेश ओझा, पूर्व विधायक रामचंद्र चौधरी,भाजपा नेता कृपा शंकर मिश्रा व अवधेश सिंह,जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जायसवाल,निवर्तमान पालिकाध्यक्ष बबिता जायसवाल,बबिता तिवारी, ब्लॉक प्रमुख चंद्र प्रताप सिंह,डिंपल सिंह व राजेंद्र वर्मा,पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, शिवाकांत मिश्रा,पूर्व जिला महामंत्री पारसनाथ सिंह, संजय सिंह सोमवंशी, सुभाष चन्द्र,जिला मंत्री प्रदीप शुक्ल, आशीष सिंह रानू, विवेक सिंह विपिन, राजेश सिंह,श्याम बहादुर पाण्डेय,मनोज मौर्य, जगदीश चौरसिया,नरेन्द्र बहादुर सिंह,राजित राम,जिला सह मीडिया प्रभारी अशोक कुमार सिंह,
आईटीसेल प्रमुख संजय उपाध्याय, सोशल मीडिया प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह, सूरज सिंह,अजय सिंह लीडर, डाॅ महिमा शंकर द्विवेदी,शिव शंकर आदित्य, अखिलेश जायसवाल, देवेन्द्र प्रताप सिंह,महेश सिंह, संदीप मिश्रा, उपमा शर्मा,
युवा मोर्चा अध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष गोविंद नारायण तिवारी,महेश सिंह,काली सहाय पाठक, इन्द्रदेव मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा निषाद, डॉ हीरालाल मिश्रा, संजय सिंह बबलू, अरूण द्विवेदी, अवध कुमार सिंह,डाॅ वीपी सिंह, बाबी सिंह,धर्मेन्द्र सिंह, संतोष दूबे, दूधनाथ तिवारी, राज नारायण उपाध्याय, समर बहादुर यादव, सभाजीत पाण्डेय,
अनिल मिश्रा, विवेक पांडे,मण्डल अध्यक्ष नन्दलाल पाल,मनोज श्रीवास्तव, आकाश जायसवाल,राम अभिलाख सिंह, सुभाष वर्मा, संदीप तिवारी, संदीप पाण्डेय,राजेश चतुर्वेदी, अखिलेश सिंह,शेष कुमार सिंह, हरिशंकर वर्मा, भूपेंद्र पाठक, सुनील सोनी, मुकेश अग्रहरि, देवनारायण तिवारी, संतोष सिंह,ब्रह्मदेव सिंह, अनिल तिवारी, संजय सरोज, संजय कसौधन,शोभनाथ यादव,प्रदीप पांडे, महावीर श्रीवास्तव, उमाकांत शुक्ला, कमला सिंह,वीरेंद्र सिंह, रामलौट दूबे, सुरेंद्र यादव प्रदीप यादव, आदि मौजूद रहें।