भाजपा किसान मोर्चा द्वारा नमो किसान सम्मान दिवस मनाया गया |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

रविवार को जरमुंडी प्रखंड के पेटसार पंचायत भवन के प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष में किसान मोर्चा दुमका जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल के अध्यक्षता में {नमो किसान सम्मान दिवस} आयोजित किया गया। इस अवसर पर जरमुंडी के हजारों किसान एवं महिलाओं के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष , मंत्री और भाजपा किसान मोर्चा दुमका जिला अध्यक्ष एवं युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष उपस्थित थे।

प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने किसानों को संबोधित करते हुए बताया कि 24 फरवरी को पूरे प्रदेश में किसान सम्मान निधि के 4 वर्ष पूरा होने पर किसान सम्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है उन्होंने बताया कि पूरे भारतवर्ष में 12 करोड़ किसानों को सीधे उनके खाते में ₹6000 तीन किस्तों में दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना 24 फरवरी 2019 को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से प्रारंभ हुई थी।

इस योजना से खासकर छोटे और मझोले किसानों को काफी लाभ मिली है, साथ ही उन्होंने झारखंड सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला जी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश मंडल जी कुरमाहाट युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष दिनेश कापरी कार्यक्रम प्रभारी श्री किशोर झा जी ने भी किसानों से संबंधित केंद्र सरकार के द्वारा चलाए जा रहे हैं|

हितेषी योजनाओं के विषय में जानकारी दी। किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश मंडल ने किसानों के समक्ष केंद्र सरकार द्वारा लिए गए अनेकों लाभकारी निर्णय का विस्तार से जानकारी दिया। इसके पूर्व किसानों के बीच एक साथ बैठकर सभी ने प्रधानमंत्री जी की मन की बात को सुना भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश एवं जिला अध्यक्ष के द्वारा प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया गया।

रामकांत शर्मा, शीतल मांझी,बीरेश मांझी, कृष्ण कांत तिवारी, राकेश मरांडी,अजय मंडल, फंटूश चोधरी ,नबोध मसात, प्रकाश मांझी, नबाजी लायक, हरि मांझी, गिरधर लायक, जय नाथ लायक ,हरि लायक, ब्रह्मदेव शर्मा, भिरगू राम मिस्त्री, प्रधान उमेश राय अजय लायक, देवनंदन मांझी, अगम लायक, अजित मांझी के साथ साथ सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे ।

Leave a Comment