झारखण्ड
बीन्यूज़, दुमका झारखण्ड/अभिषेक सिंह
भारतीय जनता पार्टी दुमका जिला अंतर्गत ठाड़ीहाट मंडल कार्यसमिति सह डाटा प्रबंधन एवं उपयोग कार्यशाला की बैठक कड़बिंधा स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई।
बैठक मे मंडल अध्यक्ष निरंजन मंडल की अध्यक्षता मे आहूत की गई,बैठक में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विमल मरांडी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रूपेश कुमार मंडल उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष परितोष सोरेन ने कहा कि हमे संगठन को मजबूत करने के लिए सशक्त मंडल सशक्त शक्ति केंद्र और सशक्त बूथ का गठन करना है , साथ ही साथ सभी पार्टी कार्यकर्ता और समर्थकों का तय समय सीमा के अंदर डाटा प्रबंधन भी कराना है।
ताकि ठाड़ीहाट मंडल आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में बेहतर परिणाम दे सके।वही बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश मुर्मूू ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर पर हम सभी मिलकर और भी मजबूत करने का कार्य करेंगे|
समय-समय पर आवश्यकता पड़ने पर सबो से सलाह भी लेंगे, ताकि संगठन को और भी मजबूत किया जा सके| बैठक में गोपीनाथ दत्ता, सपन सेन, नकुल मंडल, कृष्णा कांत मंडल, उज्ज्वल दे, अमित कुमार मंडल, रोहित मंडल,
महेंद मंडल, लंबोदर कुंवर, सुनील कुंवर, पवन कुमार पाल, बाबूलाल मुर्मू, मगन कुंवर, राकेश कुमार शर्मा, राजेंद्र राउत, केदार साहा, राजीव गुप्ता, सुनील सोरेन, रविन्द्र टुडू समेत अन्य सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन मंडल के महामंत्री दिलीप सेन ने किया व समापन की घोषणा गोपीनाथ दत्ता ने किया ।