झारखंड
झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
रामगढ़ प्रख़ंड के अलावा पुरे दुमका जिला में हत्या , बलात्कार तथा लचर कानुन ब्यवस्था के खिलाफ समाजिक कार्यकर्ता एवं भाजपा नेता जीतलाल राय अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी एंव युवा मोर्चा के बेनर तले बुधवार को रामगढ़ के महुबना बाजार से दुमका डीसी चौक तक 30 किमी पैदल मार्च करते हुए कडबिंधा होते हुए मकरो गुहियाजोरी होते दुमका के लिये रवाना हो गये।
पैदल यात्रा में झारखंड के भाजपा के पुर्व समाज कल्याण मंत्री लूईस मरांडी ,जामा विधानसभा क्षेत्र के पुर्व प्रत्याशी व वरिष्ठ नेता सुरेश मुर्मू समेत कई वरिष्ठ भाजपा नेता पदयात्रा में शामिल होकर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार हाय हाय ,भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद ,पीएम मोदी ज़िंदाबाद के नारे बुलंद करते दुमका के लिए रवाना हो गये। इसके पुर्व भाजपाइयों ने कोआम पंचायत के ढोलपाथर मौड के पास सिद्धू कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
रामगढ़ के समाजिक कार्यकर्ता जीतलाल राय ने बताया कि रामगढ़ में 18 जनवरी को डेलीपाथर गांव के एक गरीब युवक महेश साह जो कुरकुरे बेचकर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे |अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दिया|
जो दो सप्ताह बीतने के बाबजूद अपराधियों को पुलिस अब तक नही पकड पाई, वहीं झारखंड के पुर्व समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी ने कहा कि रामगढ़ समेत सभी प्रखंड से हजारों भाजपाई झारखंड में हत्या बलात्कार, भ्रष्टाचार चरमराते कानुन ब्यवस्था के विरोध में पैदल यात्रा करते हुए दुमका फुलों झानो चौक से डीसी चौक दुमका पहुंच कर विरोध प्रदर्शन किए |
वहीं भाजपाइयों के इस पैदल मार्च में लोग बढ़चढकर हिस्सा ले रहे हैं। रामगढ़ से पैदल यात्रा में अगुवाई कर रहे जीतलाल राय, झारखंड के पुर्व समाज कल्याण मंत्री लोइस मरांडी वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश मुर्मू निरंजन मंडल, सुरेश गुप्ता,मनोज पांडे,चुनी राय, नवल किशोर मांझी, देवनारायण मांझी,समेत सैकडो भाजपाई एंव भाजपा युवा मोर्चा को कार्यकर्ता शामिल थे।