संदूक में मिला एकसाथ तीन बेटियों के शव मचा कोहराम|

पंजाब

पंजाब से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

पंजाब के जालंधर जिले में एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है| जहाँ पर एक प्रवासी मजदूर की तीन बेटियां अपने ही घर में मृत मिली हैं | तीनो के शव घर में रखे एक संदूक से बरामद किया गया हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की इस घटना की जानकारी देते हुए जालंधर के पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने कहा की शुरूआती जांच से पता चलता हैं कि एक प्रवासी मजदूर की तीन बेटियां घर पर लावारिस खेल रही थी| जब उन्होंने खुद को एक कोणीय ताले वाले बक्से में छिपा लिया और दम घुटने से उनकी मौत हो गई| पुलिस ने लड़कियों के शव जालंधर के मकसूदा में उनके घर की तलाशी लेने के दौरान एक लोहे के संदूक से बरामद किया हैं|

4 से 9 साल के बीच है सभी बच्चियों के उम्र

पुलिस अधीक्षक मनप्रीत सिंह ने कहा की 9 वर्षीय अमृता कुमारी,7 वर्षीय शक्ति कुमारी,और 4 वर्षीय कंचन कुमारी रविवार शाम से लापता थी| उनके माता-पिता ने रात 8.15 बजे उनकी तलाश शुरू की और रात 11 बजे पुलिस को सूचना दिया जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया|पुलिस ने तीनो बच्चियों की तलाशी पूरे इलाके में शुरू कर दिया और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किया गया| घरवालों ने बयान में बताया की लड़कियां रविवार को अपने घर पर खेल रही थी|

दम घुटने से हुई मौत

पुलिस ने बताया की मामले की जांच चल रही हैं| और परिवार के पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही हैं|ऐसा लगता हैं की तीनो बहने खेलते समय खुद को संदूक में छुपा ली संदूक का कोणीय ताले तुरंत बंद हो गए जिसके कारण तीनो बच्चियों के dam घुटने की वजह से मौत हो गई| पुलिस ने शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया हैं| शवों पर चोट के कोई निशान नहीं थे| फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही हैं|

Leave a Comment