ईएमआई देने से बचने के लिए बहनोई को उतारा मौत के घाट |

फैजाबाद

फैजाबाद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

फैजाबाद में अपने बहनोई की हत्या करके थाना क्षेत्र इनायतनगर में शव फेकने के आरोपी को साथियों समेत पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया | मृतक के नाम दो ट्रक थे | जिसमे बीमा सुरक्षा योजना के तहत लोन लिया गया था | आरोपी ने लोन की किश्त न देने के लिए अपने बहनोई की हत्या कर दिया | मुख्य आरोपी थाना पूराकलंदर क्षेत्र का रहने वाला है |

पुलिस ने मामले में रिंकू यादव निवासी ग्राम जिलौन्दिपुर भदोखर,सचिन यादव निवासी ग्राम गांजा दोनों थाना पूराकलंदर,अभिषेक यादव निवासी ग्राम टोनिया रामापुर थाना कैंट को टकसरा पुल के पास से गिरफ्तार किया | उनके पास से पिस्टल व घटना में प्रयुक्त वाहन बरामद किया गया है | एसएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया की थाना क्षेत्र इनायतनगर में 29 को झाडी में शव बरामद हुआ था | शव की पहचान वृजेश यादव के रूप में हुई थी |

जिससे आगे की विवेचना के दौरान यह सामने आया था | की घटना को उस जगह नहीं किया गया | इसको कही और अंजाम देने के बाद शव को वहां फेक दिया गया | जिससे शव की पहचान न हो सके जिसमे पुलिस को सफलता मिली है | तीन अभियुक्त को हिरासत में ले लिया गया है | मृतक का साला रिंकू इस मामले में मुख्य अभियुक्त है |

उसके साथ सचिन यादव व अभिषेक यादव इसमे शामिल थे जिनका बीमा करवाया था | लोन लेकर ईएमआई न देनी पड़े व उससे यह आगे व्यापार कर पाए | जिस वाहन में हत्या की गई थी | तथा शव को इनायतनगर में फेका गया था | उसको बरामद कर लिया गया है |

Leave a Comment