नई दिल्ली
नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
पंजाब के अटारी बार्डर और जम्मू की भारत-पाकिस्तान की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर भी 74वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया| इस मौके पर गुरुवार की सुबह सीमा सुरक्षा बल(बीएसएफ) के जावानो ने सरहद पर तिरंगा फहराया|
इसके बाद दोनों राज्यों की सीमाओं पर दोपहर को पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से (बीएसएफ) को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई| जिसमे दोनों देशो के जवानो ने एक दूसरो को मिठाई भेंट कर भाईचारे का सन्देश दिया| बीएसएफ ने बताया की दोपहर को अटारी बार्डर में भारत-पाकिस्तान सीमाओं को खोला गया|
जिसके बाद भारत और पाक के जवान सरहद पर एकत्रित हुए| इस मौके पर पाकिस्तान रेंजर्स की तरफ से बीएसएफ के जवानो को गणतंत्र दिवस की बधाई दी गई| वही दोनों देशो के जवानो ने एक दूसरे को मिठाई देकर बधाई दी|
इसके अलावा जम्मू की तरफ से जवानो ने मिठाई का आदान प्रदान कर एक दूसरे को शुभकामनाएं दी| बीएसएफ के अधिकारियों ने बताया की भारत-पाकिस्तान की अलग अलग राज्यों से लगती सीमाओं पर 74वें गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान हुआ|
जिसके बाद शहीदों को नमन किया गया| वहीं बीएसएफ के जावनों ने सरहद से देश को इस पर्व की शुभकामनाएं भी दी| साथ में जवानो ने भी गणतंत्र दिवस की बधाई एक दूसरे को दी|
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि स्वतंत्रता दिवस के अलावा ईद,होली,दिवाली पर भारत और पाकिस्तान के बीच मिठाइयों के आदान प्रदान की परम्परा रही हैं| इस तरह के कार्यक्रम भाईचारे का सन्देश देने के लिए हर साल भारत पाकिस्तान की अलग अलग सीमामाओं पर आयोजित किया जाता हैं|