आवारा पशु से हुई बाइक की जोरदार टक्कर,बसपा नेता की हुई मौत |

फैजाबाद

फैजाबाद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश के फैजाबाद में पूराकलंदर थाना क्षेत्र के शांतीपुर मठिया गाँव के पास बाइक सवार बसपा के जिला संगठन मंत्री सोनू पाण्डेय आवारा जानवर से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए | जिनकी इलाज के दौरान मेडिकल कालेज लखनऊ में मौत हो गई |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की पूराकलंदर थाना क्षेत्र के अंजना गाँव निवासी अवधेश पाण्डेय सोनू उम्र 34 वर्ष पुत्र नरसिंह नारायण पाण्डेय बहुजन समाज पार्टी के जिला संगठन मंत्री थे |

सोनू पाण्डेय बाइक से अपने घर जा रहे थे | जैसे ही वह जमूरातगंज बिल्हरघाट मार्ग पर शांतीपुर गठिया गाँव के पास पहुचे आवारा जानवरों से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गए | जिन्हें ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल पहुँचाया | जहाँ पर हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने जिला मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया | जहाँ देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई | लखनऊ में पोस्टमार्टम होने के बाद शव गाँव पहुचते ही कोहराम मच गया |

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल,अयोध्या लोकसभा के बहुजन समाज पार्टी के प्रत्यासी सच्चिदानंद पाण्डेय,मिंटू दुबे,कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह ने शोक जताया | बसपा नेता दिलीप कुमार विमल ,जिला पंचायत सदस्य देवता प्रसाद पटेल,दिनेश कुमार मिश्र, सपा नेता पंकज पाण्डेय,अनिल यादव ,चाणक्य परिषद के जिला अध्यक्ष सत्यदेव मिश्र,भाजपा मंडल अध्यक्ष वरुण चौधरी,राजेश पाठक समेत बड़ी संख्या में लोगो ने गाँव पहुचकर शोक समबेदना व्यक्त किया |

Leave a Comment