प्रयागराज
प्रयागराज से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
प्रयागराज महाकुंभ के लिए नियमित रोडवेज बस सेवा सोमवार से शुरू हो जाएगी | बरेली परिक्षेत्र के बरेली ,रूहेलखंड ,बंदायूँ और पीलीभीत डिपो की 32 बसे लगाईं गई है | शनिवार को इनकी समय सारिणी जारी कर दी गई थी | चारों डिपो से रोजाना 16 बसे प्रयागराज जायेंगी |
वीडियो कान्फ्रेसिंग समीक्षा बैठक में दिए थे निर्देश |
बरेली , रूहेलखंड और बंदायूँ डिपो की बसों का संचालन वाया कानपुर किया जायेगा | शनिवार को एमडी समेत अन्य अधिकारियों ने विडिओ कान्फ्रेसिंग के जरिये तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए | समय सारिणी के मुताबिक़ बसों का संचालन सुनिश्चित करने के लिए पुराना बस स्टैंड स्थित आरएम कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जायेगा | जो 24 घंटे काम करेगा | शनिवार को चारों डिपो की 32 बसों पर तैनात किये गए 128 चालकों – परिचालकों की सूची भी जारी कर दी गई |
दूरी किमी में व किराया रूपए में |
बरेली से प्रयागराज की दूरी 479 किमी किराया 667 रूपए |
बदायूं से प्रयागराज की दूरी 456 किमी किराया 661 रूपए |
पीलीभीत से प्रयागराज की दूरी 496 किमी किराया 696 रूपए |
कहाँ से और किस समय निकलेगी बसें |
बरेली डिपो के पुराने बस अड्डे से रोजाना सुबह 5:00 बजे , दोपहर 12:30 बजे , शाम 7:00 बजे, रात 10:30 बजे और 11 बजे बसें प्रयागराज के लिए रवाना होगी | वापसी में प्रयागराज से बरेली डिपो की बसें रोजाना सुबह 6:00 बजे , 9:00 बजे , शाम 4:00 बजे , 5:00 बजे , और रात 10 बजे बरेली के लिए रवाना होगी |
रूहेलखंड डिपो के सेटेलाइट बस अड्डे से रोडवेज बसें रोजाना सुबह 10 बजे , 11:30 बजे , दोपहर 2:30 बजे , शाम 4 बजे और रात 11 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी | वापसी में रूहेलखंड डिपो की बसें प्रयागराज से रूहेलखंड के लिए रोजाना सुबह 10 बजे , दोपहर 12:30 बजे , 3:30 बजे और रात 9 बजे रवाना होगी |
बदायूं डिपो की बसे रोजाना सुबह 6 बजे , 8 बजे और 10 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी प्रयागराज से बदायूं के लिए भी रोजाना सुबह 6 बजे 8 बजे और 10 बजे बदायूं के लिए बसें चलाई जाएँगी |
पीलीभीत डिपो की बसें रोजाना सुबह 8 बजे , 11 बजे और दोपहर 12 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होंगी | प्रयागराज से पीलीभीत के लिए भी रोजाना सुबह 8 बजे ,11 बजे और दोपहर 12 बजे बसें चलाई जाएँगी | इनका संचालन वाया पूरनपुर किया जायेगा |
क्षेत्रीय प्रबंधक की बात |
प्रयागराज महाकुंभ के लिए बरेली , रूहेलगढ़ , बदायूं , और पीलीभीत डिपो की बसों की समय सारिणी जारी कर दी गई हैं | चारों डिपो से रोजाना 16 बसें प्रयागराज जाएँगी और 16 बसें ही वहां से वापस आयेंगी | इनका संचालन सोमवार से किया जायेगा |