“रंगोत्सव” की तैयारियों के संबंध में कैबिनेट मंत्री मा.श्री लक्ष्मी नारायण चौधरी जी ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की बैठक।

बरसाना

बरसाना से राहुल की रिपोर्ट बी.न्यूज़

मथुरा के बृज की प्रसिद्ध होली का उत्सव बसंत पंचमी के दिन से शुरू हो गया है। यह नौ मार्च तक चलेगा। हर दिन अलग-अलग आयोजन होंगे। इसमें शामिल होने के लिए देशभर से लोग पहुंचते हैं। बुधवार को पर्यटन मंत्री इसकी समीक्षा करेंगे।

ब्रज में होली के उत्सव की शुरुआत 26 जनवरी को वसंत पंचमी के साथ ही शुरू हो चुकी है। मंदिरों में होली के आयोजन हो रहे हैं। होली के इस उत्सव को रंगोत्सव का रूप उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद दे रहा है। परिषद की तरफ से भी ब्रज के विभिन्न तीर्थ स्थलों पर आयोजनों की तैयारियां शुरू कर दीं हैं।

बुधवार को बरसाना में इसकी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह और गन्ना विकास व चीनी मिल मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण यहां पहुंचेंगे। वह यहां विभागों के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी लेंगे।

प्रतिवर्ष रंगोत्सव का भी होता है आयोजन

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि जनपद में ब्रज की होली के अवसर पर प्रतिवर्ष रंगोत्सव का आयोजन किया जाता है। ब्रज की होलियों में बरसाना एवं नंदगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, गोकुल की छड़ीमार होली, मथुरा वृंदावन की रंगभरनी एकादशी आदि प्रमुख आयोजन शामिल हैं।

इसकी जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेंद्र प्रताप ने बताया कि जनपद में ब्रज की होली के अवसर पर प्रतिवर्ष रंगोत्सव का आयोजन किया जाता है। ब्रज की होलियों में बरसाना एवं नंदगांव की लठामार होली, दाऊजी का हुरंगा, गोकुल की छड़ीमार होली, मथुरा वृंदावन की रंगभरनी एकादशी आदि प्रमुख आयोजन शामिल हैं।

होली के इन परंपरागत आयोजनों पर आयोजित होने वाले रंगोत्सव-2023 की शुरूआत 27 फरवरी से की जानी प्रस्तावित है। इसमें बरसाना पर दो दिवसीय आयोजन होंगे। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम भी शामिल हैं। इसी संदर्भ में रंगोत्सव-2023 की तैयारियों की समीक्षा बैठक बुधवार को दोपहर 12 बजे पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन बरसाना के सभागार में होगी।

ये हैं प्रमुख आयोजन

27 फरवरी बरसाना की लड्डू होली
28 फरवरी बरसाना लठमार होली
01 मार्च नंदगांव की लठमार होली
03 मार्च रंगभरनी एकादशी वृंदावन श्री बांके बिहारी जी मंदिर
03 मार्च रंगभरनी एकादशी मथुरा श्रीकृष्ण जन्मस्थान मंदिर
04 मार्च गोकुल छड़ीमार होली
06 मार्च होलिका दहन
07 मार्च श्रीद्वारिकाधीश मंदिर होली
07 मार्च दुल्हैंडी
08 मार्च दाऊजी का हुरंगा
08 मार्च जॉव का हुरंगा
08 मार्च मुखराई का चरकुला
09 मार्च बठैन का हुरंगा
09 मार्च गिडोह का हुरंगा

Leave a Comment