महू मामले में सड़कों पर उतरी कांग्रेस,मुख्यमंत्री शिवराज का जलाया पुतला |

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश से आर.के. अहिरवार की रिपोर्ट बी.न्यूज

  • महू मामले में बवाल कांग्रेस में दिखा भारी गुस्सा
  • महू मामले में सड़कों पर उतरी कांग्रेस,मुख्यमंत्री शिवराज का जलाया पुतला |

महू में आदिवासी युवती और उसके भाईयों के साथ हुई घटना के विरोध में युवा कांग्रेस ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला सागर भोपाल तिराहा पर फूंका। इस प्रदर्षन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झूम झूम झपटी भी हुई और पानी की बौछारें भी मारी गई।

जिसमें एक कार्यकर्ता को मामूली चोटें आई है। इस प्रदर्षन के दौरान कार्यकर्ता खासे आक्रोषित दिखे, इन लोगों ने मांग उठाई कि आरोपियों को फाँसी की सज़ा दी जाए और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक मदद की जाये।

इस मौके पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। गौरतलब है कि महू में आदिवासी युवती से रेप के बाद उसका मर्डर कर दिया गया था और उसके भाईयों पर पुलिस ने फायरिंग कर दी थी, जिससे उसके भाई भेरूलाल की जान चली गई थी।

Leave a Comment