कांग्रेस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर दी श्रद्धांजलि।

चौरई

चौरई से मनोज यादव की रिपोर्ट बी.न्यूज़

चौरई- सोमवार को विधायक कार्यालय चौरई में कांग्रेस परिवार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया ने महात्मा गांधी जी के जीवन पर प्रकाश डाला और कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने देश को आजादी दिलाने में विशेष योगदान दिया।

एक पिता की तरह देश के नागरिकों को सही मार्ग पर चल अंग्रेजों की गुलामी के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया। अहिंसा और सत्य का मार्ग दिखाया। भारत को आजाद कराने के लिए कई आंदोलन चलाए।

घर त्याग आश्रमों में रहे। और उन्होंने कहा हम सब इस अवसर पर दीप प्रज्वलित कर माला अर्पण करेंगे और इसी के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दीप प्रज्वलित कर माला अर्पण किया| इस अवसर पर- नगर कांग्रेस अध्यक्ष अमित चौरसिया, कांग्रेस के वरिष्ठ छबील सिंह ठाकुर, ईश्वर सिंह चौधरी, अरुण शर्मा, शहीद मंसूरी, कन्हैया वर्मा, अर्जुन रघुवंशी, सचिन वर्मा, अविनाश शर्मा, सूर्या ठाकुर, अमिताभ गोलू राऊत, अरविंद पटेल, सतीश वर्मा सहित कांग्रेस के वरिष्ठ एवं युवा उपस्थित रहे।

Leave a Comment