मध्य प्रदेश
मध्य प्रदेश से सुरेश पटेल की रिपोर्ट बी.न्यूज
- भारत सरकार द्वारा आयोजित ईट राइट चैलेंज फेस -2 प्रतियोगिता में दमोह जिले ने प्राप्त किया देश में 26 वां स्थान
- पूरे देश में 260 जिलों से लिया था प्रतियोगिता में भाग
- विजेता जिलों को भारत सरकार द्वारा किया जाएगा पुरुस्कृत
ईट राइट चैलेंज फेस -2 के अंतर्गत देश के 260 जिलों के बीच हुई प्रतियोगिता में कलेक्टर श्री एस कृष्ण चैतन्य के कुशल मार्गदर्शन में दमोह जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर 26 वां स्थान प्राप्त किया है।
प्रतियोगिता में दमोह जिले को 200 में से 155 अंक प्राप्त हुए हैं। उक्त प्रतियोगिता में संपूर्ण भारत के 260 जिलों ने भाग लिया था जिसमें दमोह जिले ने देश के प्रथम 50 जिलों में जगह बनाते हुए देश में 26 वां स्थान प्राप्त किया है।