दिसोम माँझी थान जाहेर थान समिति का हुआ पुनर्गठन |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दिसोम माँझी थान दुमका में श्री आलेश हांसदा की अध्यक्षता में एक बैठक बुलाई गयी थी। आपको बताते चले पूर्व में गठित समिति के दिसोम माँझी बाबा श्री बालेश्वर हेम्ब्रम और मुख्य संरक्षक श्री चंद्रमोहन हांसदा के द्वारा एक दिन पूर्व रातो-रात बिना किसी सूचना की कुछ खास लोगों के मौजूदगी में ही समिति का पुनर्गठन किया गया।

इस पुनर्गठन में वैसे सदस्यों को भी जिम्मेदार पद दिया गया जो उस बैठक में मौजूद भी नहीं रहे तथा उसे अपने पद के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है। इतना ही नहीं रातो-रात समिति का लेटर पेड और बैनर भी शहर के विभिन्न चॉक चैराहे में लगवा दिया गया।

इसीलिए आज पूर्व दिसोम परगना के अध्यक्षता में बैठक बुलाई गई। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच कर समिति का पुनर्गठन अगले 3 वर्षों के लिए किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से दिसोम माँझी के रूप में विशाल मरांडी, परानिक सुभाष मुर्मू, गुडित मुकेश आईडीएस टुडू, नायकी सीताराम सोरेन, कोषाध्यक्ष सत्येन्द्र मुर्मू के रूप में चयन किया गया।

इस बैठक में सरदार हेम्ब्रम, बरियड़ हेम्ब्रम, शिवशंकर टुडू, प्रेमलाता हेम्ब्रम, धुनिराम हांसदा, शिवधन मुर्मू, श्यामदेव हेम्ब्रम, राजीव बास्की, राजेन्द्र मुर्मू, साहेबराम टुडू, सीमांत हांसदा, प्रेम कुमार बेसरा, मोहन टुडू, अमर मरांडी, चतुर मुर्मू समेत सैकड़ों की संख्या में मौजूद रहे।

Leave a Comment