चुनाव आयोग ने 27 फरवरी की शाम तक रामगढ़ विधानसभा के एग्जिट पोल पर लगायी रोक

रांची

रांची से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

रांची: रामगढ़ विधानसभा को लेकर चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल पर 27 फरवरी की शाम तक रोक लगा दी है। अब अगले 10 दिनों तक कोई भी मीडिया में एग्जिट पोल का प्रकाशन अथवा प्रसारण नहीं होगा। रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव को लेकर 27 फरवरी को मतदान होगा। 27 फरवरी की शाम सात बजे तक एग्जिट पोल नहीं करने और उसके प्रकाशन पर रोक लगायी गयी है।

निर्वाचन आयोग की मानें, तो जारी अधिसूचना के अनुसार 16 फरवरी की सुबह सात बजे से 27 फरवरी तक प्रिंट या इलेक्ट्रोनिक मीडिया की तरफ से एग्जिट पोल के परिणाम के प्रकाशन अथवा अन्य तरीके के प्रसार को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

यह कहा गया है कि मतदान के दिन वोटिंग प्रक्रिया समाप्त होने से 48 घंटे के दौरान इलेक्ट्रोनिक मीडिया में ओपीनियन पोल भी नहीं दिखाया जा सकेगा। किसी भी व्यक्ति के मतदान के सर्वेक्षण पर रोक लगायी गयी है। किसी भी मीडिया से प्रचार अथवा प्रसार नहीं करने की हिदायत भी दी गयी है।

झारखंड के अलावे कई अन्य राज्यों में भी होंगे चुनाव

आयोग की मानें, तो इन नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी व्यक्ति को दो वर्ष की सजा अथवा जुर्माना अथवा दोनों की सजा दी जा सकती है। 27 फरवरी को रामगढ़ के अलावा अरुणाचल प्रदेश के लुम्ला, तमिलनाडू के इरोज, बंगाल के सागरदिधी, महाराष्ट्र के कसबा पेठ और चिंचवाड में वोट डाले जायेंगे।

Leave a Comment