आगरा
आगरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
उत्तर प्रदेश के आगरा में आरबीएस कालेज के पास रिक्शा चालक को डंडे से पीटने के आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे डा.संजीव पाल और उनके साथियों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है | रिक्शा चालक की ओर से आई तहरीर के आधार पर आगरा पुलिस ने मामला दर्ज किया था | बाद में निजी मुचलकों पर मंत्री के बेटे को पुलिस ने थाणे से ही जमानत दे दी |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की गुरुवार को पूर्व मंत्री के बेटे डॉक्टर संजीव पाल का एक वीडियों सोशल मिडिया पर वायरल हुआ था | इस वीडियों में डॉक्टर संजीव पाल एक रिक्शा चालक को पीट रहा था | इस वीडियो में गुंडई साफ़ दिखाई दे रही थी | पूर्व मंत्री का बेटा रिक्शा चालक को लाठी से पीट रहा था इसी दौरान इस घटना को किसी ने अपने मोबाईल फ़ोन में पूरी घटना को रिकार्ड कर लिया |
और बाद में सोशल मिडिया पर वायरल कर दिया | मारपीट का वीडियों सोशल मिडिया पर पोस्ट किया तो यह तेजी से वायरल हो गया | वीडियो हरिपर्वत थाना क्षेत्र के आरबीएस डिग्री कालेज के पास था | विडिओ तेजी से वायरल होने की वजह ये भी थी | कि पीटने वाला व्यक्ति पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान का बेटाडॉक्टर संजीव पाल सिंह था |
वीडियों वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मामला |
वीडियों के वायरल होने के बाद हरिपर्वत थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया | हरिपर्वत थाना प्रभारी आलोक सिंह ने बताया की इस मामले में कुल तीन लोगो की संलिप्तता सामने आई थी | रिक्शा चालक की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज किया था | आरोपियों को हिरासत में लिया गया था | बाद में निजी मुचालको पर जमानत दे दी गई | आरोपियों के खिलाफ 107/16 की कार्यवाई भी की गई है |