पेंशन प्रकरण लंबित पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की।

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश से सुरेश पटेल की रिपोर्ट बी न्यूज 

  1. पेंशन प्रकरण लंबित पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की

पेंशन प्रकरणों के निराकरण की मासिक समीक्षा की। समीक्षा के दौरान माह अक्टूबर 2022 एवं इसके पूर्व के 06 पेंशन प्रकरण लंबित पाए गए। इसी प्रकार नवंबर 2022 के 02, दिसंबर 2022 के 03, जनवरी 2023 के 03 एवं माह फरवरी 2023 के 08 पेंशन प्रकरण लंबित पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है।

पेंशन प्रकरण किस कारण से लंबित हैं एवं जिला पेंशन कार्यालय प्रेषित करने में इतना विलंब क्यों हुआ है, इन कारणों की समीक्षा आगामी समय सीमा बैठक में की जायेगी।

सहायक जिला पेंशन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कहा है सूची मे दर्शाये अनुसार पेंशन प्रकरणों के लंबित रहने एवं इन्हें जिला पेंशन कार्यालय में न भेजे जाने के कारण सहित पेंशन प्रकरण अतिशीघ्र जिला पेंशन कार्यालय में जमा किए जाएं। समय-सीमा बैठक में समीक्षा हेतु भी पेंशन प्रकरण लंबित रहने के कारण सहित उपस्थिति सुनिश्चित की जाये।

Leave a Comment