गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में किया गया ध्वजारोहण

बदायूं

बदायूं से अमित की रिपोर्ट बी/न्यूज:

बदायूं जिले में आज पुलिस लाइन ग्राउंड में आज गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था| जिसमें कैबिनेट मंत्री बी.एल वर्मा,बी.जे.पी.जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता,बदायूं सांसद संघमित्रा मौर्य,सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता,विधायक हरीश शाक्य जिला अधिकारी श्री मनोज कुमार,और एस.एस.पी डॉक्टर ओ.पी. सिंह मौजूद रहे।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में ऐतिहासिक परेड का आयोजन किया गया था| तथा पुलिस लाइन बदायूं में स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा समस्त कार्यक्रम के बाद कैबिनेट मंत्री ने समस्त बच्चों को पुरस्कृत किया तथा बदायूं शहर के समाजसेवी लोगों को भी सम्मानित किया।

बाद में कैबिनेट मंत्री को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा जिला अध्यक्ष राजीव गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तथा नगर के समस्त विधायकों और समस्त बदायूं के सम्मानित लोगों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया|

कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक प्रेम स्वरूप पाठक तथा नगर के सम्मानित लोग मौजूद रहे।

 

 

 

 

Leave a Comment