झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
राष्ट्रीय जनता दल के दुमका जिला के प्रखंड कार्यालय जामा में प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर पंडित की अध्यक्षता में सांगठनिक विस्तार के लिये सोमवार को एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुरेश पासवान ने शिरकत की और कार्यकर्ताओं का हौसला बुलंद किया।
अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बाबूराम हांसदा ने पूर्व मंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में ललित यादव के उपस्तिथि में संगठन का विस्तार करते हुए मानवेल हेंब्रम को रामगढ़ प्रखंड एसटी प्रकोष्ठ एवं प्रिय रंजन टुडू को जामा एसटी प्रकोष्ठ का प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। साथ ही सरसाबाद पंचायत अध्यक्ष के रूप में सिकंदर मंडल, असंजोर से सुफान किस्कू और मोहलबना से कुंदन कुमार यादव को पंचायत अध्यक्ष बनाया गया।
इस अवसर पर महिला कार्यकर्ता के रूप में सुसनना मरांडी, सुफल हेंब्रम, मुकेश कुमार, धर्मवीर गुप्ता, राजेंद्र मंडल, उदय बावरी, शोले मरांडी आदि ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। मौके पर चंदन राउत, अनिल राउत, चंद्रमोहन मरांडी, सुफल हेंब्रम, रैना मरांडी, मनीष मरांडी, जय कुमार सिंह, किस्टू मरांडी, भागीरथ खिरहर, आशा मरांडी, सोनाराम मुर्मू , प्रमोद सोरेन, नवल किशोर यादव, निशांत यादव, अशोक मरांडी, सोनालाल मरांडी सहित दर्जनों राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।