चार दिन पहले घर से गायब अधेड़ का नहीं लगा कोई सुराग,थाने पे दी गई गुमशुदगी की तहरीर |

पट्टी

पट्टी तहसील से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |

प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील में चार दिन पूर्व घर से गायब अधेड़ का ढूंढने के बाद ही पता नहीं चला। गायब अधेड़ के पुत्र ने थाने पर गुमशुदगी की तहरीर दी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के डेईडीह धौरहरा गांव निवासी अजय पटेल ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि उसके पिता सूर्य प्रकाश पटेल की दिमागी हालत ठीक नहीं है।

सुल्तानपुर जनपद के एक चिकित्सक के यहां उनका इलाज चल रहा था। उसके बाबा कोलकाता में रहते थे और उसके पिता भी उनके साथ वही रहते थे। जहां से वह बांग्लादेश चले गए थे।

करीब 15 वर्षों तक वह बांग्लादेश में ही कैदी के रूप में रहे। भारत सरकार की मदद से 10 वर्ष पूर्व उन्हें घर लाया गया। तब से वह गांव में ही निवास कर रहे थे। चार दिन पूर्व सुबह वह कहीं गायब हो गए। तब से उनका पता नहीं चल रहा है।

हर संभावित स्थान पर उनकी खोज की गई पर उनका कहीं पता नहीं चला। पीड़ित ने थाने पर गुमसुदगी की तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Leave a Comment