स्वास्थ्य मंत्री नब दास की इलाज के दौरान मौत,आखिर किस कारण ASI ने मारी गोली

ओडिशा

ओडिशा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

ओडिशा के स्वास्थय मंत्री नब दास का इलाज के दौरान मौत हो गई हैं| उनको आज यानी रविवार को उनके ही एक सुरक्षा कर्मी ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी| जैसा की हम आप को बतादें की गोली स्वास्थय मंत्री के सीने में लगी थी|
जिसके बाद उनको एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था| जहा डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर बताई थी| और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई| नाबा दास की मौत का खबर सुनते ही उनके पार्टी समेत पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ पड़ी हैं|
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने उनके दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर शोक व्यक्त किया हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास एक पुलिसकर्मी ने उन्हें गोली मारी थी|
इससे पहले ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने स्वास्थय मंत्री नब दास के बेटे को सांत्वना दी थी| नबा दास को झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गोली मार दी गई थी| उनका भुनेश्वर के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था|
राज्य के स्वास्थय मंत्री नब दास को लेकर एक एम्बुलेंस भुवनेश्वर हवाई अड्डे से एक निजी अस्पताल के लिए रवाना हुई थी| झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास आज एक पुलिस कर्मी द्वारा गोली मारे जाने के बाद उन्हें भुवनेश्वर ले जाया गया था|

Leave a Comment