झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के जरमुंडी प्रखंड अंतर्गत नोनीहाट कलस्टर में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी द्वारा गठित नोनीहाट आजीविका महिला संकुल संगठन के दीदियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया जिसमें नोनीहाट पंचायत के उप मुखिया आशा देवी एवं भालकी पंचायत के उप मुखिया जीवन मंडल तथा सेंट्रल बैंक के पदाधिकारी तथा प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक जेएसएलपीएस जरमुंडी के वरुण शर्मा उपस्थित हुए|
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वागत गीत से किया गया इसके बाद उप मुखिया आशा देवी द्वारा महिलाओं को आगे बढ़ने पर जोर दिया गया तथा उप मुखिया जीवन जी द्वारा बताया गया है कि महिलाएं क्या नहीं कर सकती हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही है बीपीएम वरुण शर्मा द्वारा महिला सशक्तिकरण तथा जनप्रतिनिधि एवं सरकारी योजनाओं एवं महिलाओं के अधिकार के बारे में विस्तृत जानकारी दिया गया|
कार्यक्रम में उपस्थित जेंडर सीआरपी अनीमा तथा नीलम द्वारा महिला हिंसा घरेलू हिंसा एवं बाल विवाह तथा डायन कुप्रथा के बारे में जानकारी दिया एवं इसी पर आधारित जागरूकता गीत एवं कविता के माध्यम से महिलाओं को जागरूक किया गया मंच संचालन सामुदायिक समन्वयक टिंकू कुमार मंडल ने कहा कि यह पूरे सप्ताह 1 मार्च से 8 मार्च तक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है विशेषकर 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा था|
जिसमें 8 मार्च को इस वर्ष होली है इसी के कारण आज 6 मार्च को संकुल स्तरीय अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया कार्यक्रम को सुचारू ढंग से चलाने के लिए कलस्टर के आईपीआरपी पिंटू शर्मा ,मेलेश्री हांसदा तथा कई कैडर ने सहयोग किया इस कार्यक्रम में क्लस्टर के लगभग 300 महिलाएं उपस्थित हुए|