झामुमो के सक्रिय कार्यकर्ता सह मोहुलबना पंचायत के मुखिया का निधन |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका जिला के जामा प्रखंड अंतर्गत मोहुलबना पंचायत के वर्तमान मुखिया राखिशल मुर्मू 65 वर्ष का निधन गुरुवार को अहले सुबह देवघर के त्रिदेव अस्पताल में हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार वे करीब एक महीने से किडनी एवं लीवर की बिमारी से जूझ रहे थे। वे पहले पंचायत चुनाव में एक बार मुखिया रह चुके थे उसके बाद इस बार भी वर्तमान में मोहुलबना पंचायत के मुखिया थे। मुखिया मुर्मू के निधन की सूचना मिलते ही आस पास के ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गयी और उनके शुभचिंतकों की भीड़ उनके निजी आवास बेलकूपी में होने लगी।

इधर घटना की सूचना मिलते ही विधायक प्रतिनिधि कुणाल सिंह उर्फ झुण्णू, मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष राजू पुजहर, मुखिया संतोष पुजहर, गोकुल सोरेन, महादेव मुर्मू, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, सचिव सत्तार खां, सुरेन्द्र यादव, बुलेश यादव, सुरेश सोरेन, उदयकांत यादव, गौतम दर्वे, काजल मुखर्जी, निर्मल बेसरा, सागर राय, विशु हांसदा, अशोक यादव, प्रदीप कुमार दर्वे, चंपा देवी, भागवत मांझी, हरगोविंद मांझी, विशु हांसदा आदि लोग घर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया। मुखिया अपने पीछे दो पुत्री, पत्नी दामाद सहित भरापूरा परिवार छोड़ गये हैं।

झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन ने कहा कि राखिशल मुर्मू लंबे समय से झामुमो से जुड़े हुए थे वे पार्टी के जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन मंत्री के साथ अनेक पदों पर पार्टी में सेवा दे चुके थे। वह अलग राज्य की मांग में गुरूजी के साथ आंदोलन में शामिल थे। कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रेम कुमार साह सहित अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Leave a Comment