झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका ज़िलें के जामा प्रखंड मुख्यालय के विकास भवन सभागार में झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड इकाई की बैठक शनिवार को प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान सदस्यता अभियान, संगठन मजबूती तथा झारखंड सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष सोरेन ने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को झामुमो के सदस्य बनाने हेतु सभी कार्यकर्ता तैयार हो जायें।
सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को एक एक लोगों को बताया जाय तथा जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मिले। अगर किसी तरह की कठिनाई होती है तो तुरंत प्रखंड कमेटी को मामले की जानकारी दी जाय।
संगठन मजबूती पर चर्चा करते हुए कहा गया कि सभी कार्यकर्ता मिलजुल कर काम करें। उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निर्धारित समय तक सभी कार्यकर्ता अपने अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करें।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि कुणाल सिंह (झुनू), सुरेन्द्र यादव, सुरेश सोरेन, रखिशल मुर्म, निर्मल बेसरा, उदय कांत यादव, उमा यादव, संतोष हांसदा, हेमलाल हांसदा, प्रफुल्ल मंडल, लम्बोदर यादव, चंपा देवी, बोदीलाल मरांडी, निर्मल किस्कू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।