रोचक-बातें
रोचक-बातें बी.न्यूज़ के साथ
विश्व भर में न जाने कितने खेल खेले जाते हैं कुछ खेल शारीरिक होते हैं कुछ खेल मानसिक होते हैं| कुछ खेल तकनीकी सहायता से खेले जाते हैं| कुछ खेल भौतिक समावेश से ही खेले जाते हैं|
इन्ही खेलो में से एक सबसे रोचक और मानसिक चेतना को मजबूत करने वाला खेल हैं सतरंज का खेल| आपने भी कभी न कभी शतरंज अवश्य खेला होगा या हमेशा ही खेलते होंगे लेकिन क्या आपने कभी शतरंज के इतिहास की ओर झाकने का मन बना लिया होगा|
अगर नहीं तो आज हम इस खबर के माध्यम से शतरंज के इतिहास और इसकी शुरुआत के बारे में पूरा विस्तार से आप को बताएँगे|
क्या हैं शतरंज के खेल का इतिहास?
आज हम आपको इस खबर के माध्यम से बताएँगे की क्या है शतरंज के खेल का इतिहास? कैसे हुई होगी शतरंज के खेल की शुरुआत किसने लगाया होगा अपना दिमाग की शतरंज के प्यादे खेल के काम भी आ सकते हैं|
कैसे शतरंज के प्यादों का निर्माण किस तरह होगा|सबसे पहली और ख़ास बात आप को यह बतादें कि शतरंज के खेल की शुरुआत इंडिया में हुई थी| और भारत से निकल कर यह खेल पूरे विश्व भर में जन जन के बीच मशहूर हो गया हैं|
ऐसा कहा जाता हैं कि शतरंज के खेल का अबिष्कार भारत में होने के उपरान्त यह पारसी देशों में प्रचलित हुआ| जिसके उपरान्त पूरे विश्व में पहुंचा| भारत में शतरंज खेलने की शुरुआत पांचवी-छठवीं शताब्दी के समय से कही जाती हैं|
जब इस खेल की शुरुआत भारत में हुई थी तब यह पहला खेल था| जो दिमाग के इस्तेमाल से खेला जा रहा हैं| किंवदन्तियों के अनुसार शतरंज का आविष्कार गुप्त काल के समय में हुआ था|
वैसे तो महाभारत के प्रसंग में पांडव और कौरव पुत्रों के मध्य चौसर के खेल में बदलाव की चाह लिए शतरंज के खेल की शुरुआत कर दी थी| शतरंज का अबिष्कार कब हुआ था तब उसे इस नाम की बजाय चतुरंग के नाम से ही जाना जाता था| यूरोप और रूस जैसे देशों में 9वीं शताब्दी तक पहुँच गया था|
लगातार शतरंज के खेल का प्रसार होता गया| और आज लगभग सभी देशों में शतरंज के खेल को अपना लिया गया हैं| बतादें की शतरंज के खेल को अलग-अलग देशो में अलग अलग नामो से भी जाना जाता हैं|
जैसे-जैसे इस खेल का प्रसार हुआ वैसे-वैसे इस खेल में कई तब्दीलिया आई हैं| और कई नियम बदले गए तो वही कुछ देशो ने इस खेल का नाम बदलने में अपनी रूचि दिखाई हैं| पुर्तगाल में इस शतरंज के खेल को जादरेज का नाम दिया गया हैं| वही स्पेन में शतरंज को एजेडरेज कहा जाता हैं|