मथुरा
मथुरा से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
उत्तर प्रदेश के आगरा जंक्शन की सेकण्ड एंट्री गेट पर डयूटी दे रहे आगरा जीआरपी के एक सिपाही पर महिला ने अभद्रता का आरोप लगाते हुए की रात को हंगामा खड़ा कर दिया | महिला ने 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुला लिया | काफी देर चले हंगामे के बाद महिला शिकायत दर्ज कराने से मुकर गई |
मिली खबर के अनुसार आपको बतादे की यह पूरा मामला आगरा का है जहाँ पर एक महिला ने अपने परिजनों के साथ वृन्दावन दर्शन करने आई थी | की रात को महिला अपने परिजनों के साथ आगरा जाने के लिए जंक्शन की सेकण्ड एंट्री पर पहुची सेकण्ड एंट्री पर डयूटी कर रहे आगरा जीआरपी के सिपाही से महिला की कहासुनी हो गई |
सिपाही द्वारा की गई अभद्रता की सूचना महिला ने 112 पर दे दी इसके बाद 112 की टीम तुरंत ही मौके पर पहुच गई | महिला और सिपाही को जीआरपी थाने ले जाया गया | थाने पर महिला से लिखित में शिकायत दर्ज कराने को कहा तो वह मुकर गई |
महिला ने थाने में लिख कर दिया की जो कुछ भी हुआ वह एक गालत फहमी की वजह से हुआ | वह अप कोई कार्यवाई नहीं चाहती है | जीआरपी थाना प्रभारी संदीप तोमर ने बताया की गलत फहमी के कारण महिला ने 112 पर सूचना दे दी थी | महिला ने किसी प्रकार की कार्यवाई करने से इनकार कर दिया | महिला रात को ही अपने परिनाओ के साथ आगरा चली गई |