प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली परिसर में सुहागिन महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर पति के लंबी उम्र की कामना की। बता दें वट सावित्री व्रत ज्येष्ठ माह की अमावस्या को रखा जाता है।
हिंदू धर्म में विवाहित महिलाएं ज्येष्ठ माह की अमावस्या को वट सावित्री व्रत रखती है। इसे कई जगहों पर बड़़मावस का त्योहार भी कहा जाता है। महिलाएं इस दिन व्रत करती है और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करके पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आशीर्वाद मांगती है।
शास्त्रों में कहा गया है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता निवास करते हैं। इस व्रत को करके महिलाएं तीनों देवों से अपने पति की लंबी उम्र का वरदान मांगती है। क्षेत्र में वट सावित्री व्रत रखकर सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र की कामना की।