विधायक ने किया बहु प्रतीक्षित पुल का शिलान्यास।

झारखंड

झारखंड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़ 

झारखंड के दुमका जिला के जामा प्रखंड क्षेत्र के सिमरा पंचायत के कुरुमटांड़ गांव और भैरवपुर पंचायत के हरलाडंगाल गांव के बीच जोरिया में पुल का शिलान्यास शनिवार को क्षेत्रीय  विधायिका सीता सोरेन ने विधिवत रूप से नारियल फोड़कर किया।

जानकारी के अनुसार इस पुल की मांग कई वर्षों से ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी। जिसे विधायक ने शिलान्यास कर अमली जामा पहुंचाया। इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने बताया कि बीते कई वर्षों से इस जोरिया में पुल की मांग ग्रामीणों द्वारा की जा रही थी।

डीपीआर भी उनके प्रयास से पहले से बनकर तैयार था। लेकिन रघुवर दास की सरकार में इसे स्वीकृति नहीं दी गयी। जैसे ही जेएमएम गठबंधन की सरकार बनी पुल निर्माण को स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस पुल के बन जाने से आसपास के कई गांव के लोगों को भरपूर फायदा मिलेगा।

विशेषकर बरसात के दिनों में ग्रामीणों को कठिनाई से छुटकारा मिलेगा।इस मौके पर उपस्थित विशेष प्रमंडल के सहायक अभियंता तुलसी दास मेहता और कनीय अभियंता राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि इस पुल की प्राक्कलित राशि लगभग 5 करोड़ रूपये है। पुल की लंबाई 102.66 मीटर और चौड़ाई 8.485 मीटर है। यह पुल 6 स्पेन का बनाया जायेगा। जिसका कार्य एक वर्ष में पूर्ण किया जाना है।

मौके पर विधायक के निजी सलाहकार राकेश चौधरी, विधायक प्रतिनिधि झुन्नू सिंह, प्रखंड अध्यक्ष कालेश्वर सोरेन, थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, उदयकांत यादव, गौतम दरवे, उमा यादव, चंद्रकांत मंडल, संतोष मंडल, अर्जुन यादव, ग्राम प्रधान अरुण मांझी, देवीलाल सोरेन, प्रधान टुडू सहित ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment