बिना तलाक 100 से ज्यादा शादियां गिनीज बुक में है इस शख्स का नाम |

उन्नाव

उन्नाव से राजेंद्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़

क्या आप किसी ऐसे शख्स को जानते हैं  जिसने कई शादियां की हैं, वह भी बिना किसी पत्नी को तलाक दिए हुए  चौंक गए ना आज हम आपको एक ऐसे ही शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इस शख्स ने 1949 से 1981 के बीच 100 से ज्यादा शादियां की थीं।

हैरान करने वाली बात तो यह है कि उसने अपनी एक भी पत्नी को तलाक नहीं दिया था। 53 साल की उम्र में गिरफ्तार इस शख्स का नाम है गिओवानी विग्लीओटो। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड ने इसका एक वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है।

कहा तो यह भी जाता है कि इस व्यक्ति का असली नाम भी कुछ दूसरा था। हालांकि अपनी आखिरी शादी में उसने यही नाम इस्तेमाल किया था। अब वह व्यक्ति पकड़ा गया तब तक वह 53 साल का हो चुका था। दावे के मुताबिक उसका जन्म 3 अप्रैल 1929 को सिसिली के सिराकुसा में हुआ था।

मामले की सुनवाई के दौरा उसने अपना असली नाम निकोई पेरुस्को बताया और कहा कि उसकी सच्ची पहचान फ्रेड जिप के रूप में है। साथ ही उसने यह भी बताया कि उसका जन्म 3 अप्रैल 1936 को न्यूयॉर्क सिटी में हुआ था।

Leave a Comment