प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
- दो माह पहले तालाब के पास छोड़कर कर गए थे बुलेरो सवार |
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुसमी गांव में दो माह पहले तालाब में छोड़े गए राष्ट्रीय सारस पंछी को बाइक सवार उठा ले गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
वहीं इस बात की चर्चा इलाके में जोरों पर है। कंधई थाना क्षेत्र के इटवा अनहवना गांव के तालाब में दो माह पहले बुलेरो से आएं कुछ लोगों ने राष्ट्रीय पक्षी सारस को छोड़कर चले गए थे। इंसानों से पक्षी का बहुत लगाव था।
वह प्रतिदिन सुबह शाम आसपास के लोगों के पास आकर बैठ जाता था। लोग उसे बिस्किट ,नमकीन ,मठरी ,आदि खिला देते थे। और वह फिर वापस तालाब के पास चला जाता था।
गांव के अनिल कुमार राजेंद्र कुमार ने कई बार वन विभाग व स्थानीय पुलिस को अवगत कराया था कि इसकी देखरेख की जाए।लेकिन वन विभाग व पुलिस इस मामले से बेख़बर थे। शुक्रवार शाम पांच बजे बाइक पर दो युवक पहुंचे और सारस पक्षी को लेकर चले गए। इससे गांव में हड़कंप मच गया।
शनिवार सुबह से ही ग्रामीणों सारस को खोजते रहे लेकिन वह कहीं नहीं मिला। मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की सारस पंछी कुसमी ग्राम प्रधान का था। इस मामले में प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ तो इसे कुछ लोग बुलेरो से आएं और तालाब के पास छोड़कर चले गए।
राष्ट्रीय पक्षी के गायब होने की चर्चा दिनभर ग्रामीणों की जुबान पर रही। इस संबंध में संडवा चंदिका के वन रेंजर अमर जीत मिश्रा ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है फिर भी जांच कराकर कारवाई की जाएगी। वहीं ग्राम प्रधान ने बताया कि घटना की जानकारी है इसकी शिकायत की जाएगी।