झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
दुमका जिला के जामा प्रखंड के तरबंधा गांव स्थित सांसद आवास में रविवार को सांसद सुनील सोरेन ने दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सुविचार मन की बात कार्यक्रम मोबाइल से सुना।
मौके पर सांसद ने कहा कि पीएम मोदी ने इस एपिसोड में नारी शक्ति, क्लीन एनर्जी, कोरोना से सावधानी और अगले महीने होने जा रहे सौराष्ट्र-तमिल समागम पर बात की। उन्होंने मन की बात के 100वें एपिसोड को लेकर लोगों की राय भी मांगी। उन्होंने कहा कि लोगों के विचार ही 30 अप्रैल को होने वाले 100 वें मन की बात को खास बनायेंगे। उन्होंने कहा कि नवरात्र का पर्व है।
नारी शक्ति की उपासना का समय है। आज भारत का जो सामर्थ्य नए सिरे से निखरकर सामने आ रहा है उसमें बहुत बड़ी भूमिका हमारी नारी शक्ति की है। हाल फिलहाल ऐसे कितने ही उदाहरण हमारे सामने आये हैं। एशिया की पहली महिला लोको पायलट सुरेखा यादव वंदे भारत एक्सप्रेस की भी पहली महिला लोको पायलट बन गयी है। इस वर्ष की शुरुआत में ही भारत की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम ने T-20 वर्ल्ड कप जीतकर नया इतिहास रचा है।
इस मौके पर निलेश कुमार, राखिशल मरांडी, अशोक मरांडी, पंकज सिंह, संजय कुंवर, जयकांत यादव, सौरभ यादव, सुभाष नाग, संतोष सिंह, विनय बिहारी सेन, संजय कुमार जोशी, अमित कुमार, कुमोद यादव, दीपक यादव, सुमन यादव, छोटू नंदी आदि मौजूद थे।