झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
मुम्बई ठाणे कांड संख्या 06/2023, दिनांक 07/01/2023 के धारा 420 भादवी,एंव 66 ,(के) ,(5)आई टी ऐक्ट के दो आरोपी नागेश ठाकुर,पिता मालो ठाकुर ग्राम घाघरी तथा डाहुजोर रामगढ़ जिला दुमका समेत दो आरोपी को गिरफ्तार कर मुम्बई ठाणे पुलिस दोनों आरोपी को मुम्बई ठाणे ले गई।इसके पुर्व दोनों साईबर आरोपी को रामगढ़ सीएचसी में कोरोना वायरस मेडिकल टेस्ट करवाया।
इस मामले मुम्बई ठाणे के पुलिस इंस्पेक्टर विकास कुमार शिंदे ने बताया की गिरफ्तार दोनों साईबर आरोपी को दुमका में मैजिस्ट्रेट के सामने पैश किया जायेगा फिर दोनों को कल मुम्बई ठाणे के ज़िला मैजिस्ट्रेट के सामने प्रस्तुत किया जायेगा। मुम्बई ठाणे के पुलिस इंस्पेक्टर विकास कुमार शिंदे से यह पुछे जाने पर दोनो में कितने राशि का हेराफेरी है कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
इसके पुर्व मुम्बई ठाणे के पुलिस ने रामगढ़ थाना पुलिस के सहयोग से चार साईबर आरोपी को रामगढ़ थाना में लाकर कई घंटों कड़ी पुछताछ के बाद दो पकड़े गए युवकों को छोड़ दिया गया लेकिन बाकी दो युवकों का साक्ष्य मिलने पर दोनों को आज दुमका न्यायिक हिरासत के बाद मुंबई ठाणे पुलिस दोनों साईबर अपराधियों को मुम्बई ले गई। पुलिस के इस कार्यवाही से क्षेत्र में साईबर अपराधियों के बीच हड़कंप का माहौल देखा जा रहा है।