पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को ले सकते है तीसरी बार शपथ |

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आ गए है | भाजपा निति एनडीए गठबंधन लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता में काबिज होने जा रहा है | पीएम नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम कुर्सी संभालेंगे | ऐसे में शपथ ग्रहण की तैयारिया शुरू हो गई है |

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें की पीएम नरेंद्र मोदी 9 जून को शपथ ग्रहण कर सकते है पीएम नरेंद्र मोदी की ताजपोशी की तैयारियों को लेकर 5 जून से 9 जून तक राष्ट्रपति भवन विजिटर्स के लिए बंद रहेगा | प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की लगातार तीसरी बार जीत को एतिहासिक पल बताया है |

और इसके लिए देश की जनता का आभार जताया | पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा की गठबंधन देश की जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ताकत से काम करेगा | पीएम ने 18वी लोकसभा के परिणामो और रुझानो के बीच मंगलवार शाम एक्स पर एक पोस्ट में कहा “देश की जनता जनार्दन ने एनडीए पर लगातार तीसरी बार अपना विश्वास जताया है | भारत के इतिहास में ये एक अभूत पूर्व पल है |

मै इस स्नेह और आशीर्वाद पल के लिए अपने परिजनों को नमन करता हु | मै देशवासियों को विश्वास दिलाता हू की उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम नई उर्जा नई उमंग के साथ आगे बढ़ेंगे |

सभी कार्यकर्ताओं ने जिस समर्पण भाव से अथक मेहनत की है मै उसके लिए उनका ह्रदय से आभार व्यक्त करता हू,अभिनन्दन करता हू | लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के जाता रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन को 292 सीटें मिली है |

जबकि विपक्षी इण्डिया समूह के प्रत्यासी 233 सीट मिली है | इस चुनाव में भाजपा अपने बल पर बहुमत हासिल करने में कामयाब नहीं हुई है | लेकिन 543 संसदीय सीटों में से उसे 240 सीटें मिली हुई है |

Leave a Comment