नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी को stage 2 कैंसर जेल में बंद पति के लिए लिखी भावुक पोस्ट |

उन्नाव

उन्नाव से राजेन्द्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू को कैंसर है। इसका खुलासा उन्होंने खुद किया है। आज उनका ऑपरेशन है। उन्होंने कल ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी बताया है कि उनका कैंसर स्टेज टू में है।

आपको बता दें कि सिद्धू इन दिनों जेल की सजा काट रहे हैं। वहीं नवजोत कौर बुधवार को इलाज करवाने के लिए डेराबस्सी के एक प्राइवेट अस्पताल पहुंचीं।उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा वह एक ऐसे अपराध के लिए जेल में बंद हैं। जो उन्होंने किया ही नहीं है।

इसमें जो भी लोग शामिल हैं। उन्हें माफ कर दीजिए। हर दिन बाहर रहकर आपकी रिहाई का इंतजार करना बेहद कष्टदायक है। सच बहुत शक्तिशाली होता है। लेकिन परीक्षा बार बार होती है। कलयुग है। वह आगे लिखती हैं।

माफ करना अब आपका इंतजार नहीं कर सकती क्योंकि खतरनाक कैंसर स्टेज दो पर है। इसके लिए किसी को दोष नहीं दिया जा सकता है। क्योंकि यह भगवान की मर्जी है।

Leave a Comment