बुंदेलखंड
बुंदेलखंड से राजेंद्र कसेरा की रिपोर्ट बी.न्यूज़
बुंदेलखंड में प्रभावशाली व्यक्तित्व, झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) खुरई विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस से लड़ेंगे चुनाव नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सागर संभाग का बनाया प्रभारी
बुंदेलखंड में प्रभावशाली व्यक्तित्व, झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद स्व. सुजान सिंह बुंदेला के पुत्र मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) सागर जिले की खुरई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की टिकट पर मध्य प्रदेश विधानसभा का चुनाव लड़ सकते हैं । सात दिवस पहले चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) बहुजन समाज पार्टी को छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हुए|
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में उन्होंने ललितपुर विधानसभा क्षेत्र में बसपा से चुनाव लड़ा था । चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को राज्यसभा सांसद दिग्विजय और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का खास माना जा रहा है। साथ ही सागर संभाग में कांग्रेस का प्रभारी बनाया गया है । बता दें कि नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) को सागर जिले की खुरई विधानसभा सीट से कांग्रेस अपना प्रत्याशी बना सकती है।
एक ज़माने में मध्य प्रदेश की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के ललितपुर से लेकर बुंदेलखंड क्षेत्र की सियासत में बुंदेला परिवार की तूती बोलती थी। चंद्रभूषण सिंह बुंदेला (गुड्डू राजा) के पिता सुजान सिंह बुंदेला कांग्रेसी नेता रहे हैं, वह दो बार झांसी ललितपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रहे, उनके दो भाई ललितपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक भगत राजा और महरौनी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक पूरन सिंह बुंदेला उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे ।