झारखण्ड
झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़
पग पग पर मानवता की सेवा का अद्भुत मिसाल पेश करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल इंसान के साथ पशुओं के लिए भी उम्मीद की अंतिम किरण है।
दुमका जिला अंतर्गत जरमुंडी थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व देवघर दुमका मुख्य मार्ग पर कैरो के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक गोवंशीय बुरी तरह जख्मी हो गया था। उधर घायल नंदी बाबा की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता निरंजन मंडल को मिलते ही सहयोगियों संग मदद के लिए दौड़े चले आए। तकरीबन 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोवंशी को गांव से पशु चिकित्सालय लाने में सफलता मिली।
जहां पशु चिकित्सक की अनुपस्थिति में पशुपालन कर्मी ने बसहा का इलाज किया। इस दौरान विक्की बाबा सोनू मिर्धा रोहित कुमार राजू सिपाही सोहन यादव मनोज सिंह सोनू शर्मा अजीत यादव आदि सहयोगी की भूमिका में थे। कुल मिलाकर निरंजन ने बेजुबान प्राणियों को नवजीवन प्रदान कर संवेदनहीन होते जा रहे समाज को आईना दिखाने का काम किया है।