अब पाकिस्तान का पानी बंद करेगा भारत,जाने क्या हैं पूरा मामला

नई दिल्ली

नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट

सिंतबर 1960 की सिंधु जल संधि में संशोधन को लेकर भारत ने पाकिस्तान को नोटिस जारी किया हैं| मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि भारत ने सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) के कार्यवन्यन पर पाकिस्तान पर “हठधर्मिता” का आरोप लगाया हैं| और उसे नोटिस जारी किया हैं|

संशोधन का नोटिस 25 जनवरी को इस्लामाबाद भेजा गया हैं| भारत और पाकिस्तान ने 9 साल की लम्बी बातचीत के बाद सितम्बर 1960 में (आईडब्ल्यूटी) पर हस्ताक्षर किये| विश्व बैंक समझौते का एक हस्ताक्षर था| (आईडब्ल्यूटी) कई नदियों के पानी के उपयोग के संबंध में दोनों देशों के बीच सहयोग और सूचना के आदान प्रदान के लिए एक तंत्र स्थापित करता हैं|

मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि भारत हमेशा से आईडब्ल्यूटी को अक्षरश लागू करने में एक दृढ समर्थन और एक जिम्मेदार भागीदार रहा हैं| हालांकि पाकिस्तान की कार्रवाइयों ने आईडब्ल्यूटी के प्रावधानों और उनके कार्यान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव डाला है| और भारत को समझौते में संशोधन के लिए एक उचित नोटिस जारी करने के लिए मजबूर किया|

पाकिस्तान ने 2015 में भारत में किशनगंगा और रातेल जलविधुत परियोजनाओं पर अपनी तकनीकी आपत्तियों के लिए एक तटस्थ विषेशज्ञ की नियुक्ति की मांग की थी| अगले ही साल इस्लामाबाद ने अनुरोध वापस ले लिया और अपनी आपत्तियों पर निर्णय लेने के लिए मध्यस्थता अदालत की मांग की सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की यह एकतरफा कार्यवाई आईडब्ल्यूटी के अनुक्षेद 9 द्वारा परिकल्पित विवाद समाधान के श्रेणीबद्ध तंत्र का उलंघन हैं|

तदनुसार भारत ने इस मामले को एक तथस्ट विषेशज्ञ के पास भेजने के लिए एक अलग अनुरोध किया |

Leave a Comment