पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का हुआ शुभारंभ

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

जामा प्रखंड अंतर्गत छैलापाथर पंचायत के नवाडीह गांव में रविवार को पंडित रघुनाथ मुर्मू पुस्तकालय सह अध्ययन केंद्र का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ धूनी सोरेन (इंग्लैंड) ने पुस्तकालय के महत्व को बताते हुए कहा कि हमारे राज्य के प्रत्येक गांव में एक सामुदायिक पुस्तकालय का होना जरूरी है।

जिससे की हमारे आने वाली पीढ़ी शिक्षा से जुड़ सके और पुस्तकालय के महत्व को जान सके। इसके साथ साथ संजय कच्छप (लाइब्रेरी मैन) जो मन की बात में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी संजय कच्छप के बारे में कहा है, कि अब इस मुहिम को गांव के युवा के साथ और मजबूती के साथ मिलकर मिशन को ले जाना है। इसके बाद उपसमाहर्ता विजय मनीष आर लकड़ा ने भी पुस्तकालय के महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि हम सबों को पुस्तकालय के महत्व समझना चाहिए और अपने बच्चो को शिक्षा से जुड़ाव की दिशा में काम करना चाहिये।

जिससे हमारे आने वाले पीढ़ी इससे वंचित न हो और हमारा समाज विकास की और अग्रसर हो। अमिताभ बच्चन सोरेन और डॉक्टर हनीफ अंसारी ने भी पुस्तकालय के महत्व पर प्रकाश डाला और कहा कि किस तरह से पुस्तकालय के संचालन किया जाय और इससे लाभ लिया जा सके। उद्घाटन समारोह में ग्रामीण महेश चंद्र मुर्मू, प्रेमलाल मुर्मू, चरण मुर्मू, सेवेन मुर्मू, राकेश सोरेन, रोहित मुर्मू, सूर्यदेव हेंब्रम, राजू हेंब्रम, सुभाष मुर्मू, अंकित मुर्मू, परमेशल हांसदा, मनोहर मुर्म आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment