शांति समिति की बैठक सह होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका जिला के हँसडीहा थाना परिसर में शुक्रवार को होली पर्व को लेकर पुलिस निरीक्षक अरबिंद कुमार एवं हंसडीहा थाना प्रभारी सुगना मुंडा पुलिस अवर निरीक्षक सचिन मिश्रा की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में समिति के कई सदस्यों ने होली में शराब और डीजे पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की।पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार ने समिति के सदस्यों को बताया कि संवेदनशील जगहों पर पुलिस की निगरानी रखी जायेगी| किसी को भी जबरन रंग न लगाया जाय।

सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने वाले पर नजर रखी जायेगी उनको चिन्हित किया जायेगा। मौके पर थाना प्रभारी सुगना मुंडा ने बताया कि सोशल मीडिया के एडमिन अपने-अपने वाट्सएप ग्रुप पर नजर बनाये रखेंगे। अन्यथा एडमिन पर भी कार्यवाही की जा सकती है। थाना प्रभारी ने बताया कि होली रंगों का त्योहार है सभी लोग सौहाद्रपूर्ण वातावरण में होली मनायें। किसी भी प्रकार का अफवाह फैलाने से वैमनस्यता बढ़ेगी।

असामाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी रहेगी। किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिले तो अविलंब थाना को सूचित किया जाय। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जायेगा। बैठक में बारी-बारी से सभी सदस्यों से सुझाव भी लिये गये। इसके पश्चात ढोल करताल के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

होली के गीत गाये गये। जिसमें शांति समिति के सदस्यों और पदाधिकारियों ने एक दूसरे को रंग बिरंगे गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। साथ ही सभी ने मिलकर होली भी गाया।

मौके पर पुलिस निरीक्षक अरविंद कुमार, थाना प्रभारी सुगना मुंडा, पुलिस अवर निरीक्षक सचिन मिश्रा, एसआई मनोज सिंह,रामनाथ खैरवार, एवं सभी गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे|

Leave a Comment