प्रतापगढ़
प्रतापगढ़ जनपद से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
प्रतापगढ़ जनपद के पट्टी तहसील में अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद हाथरस के जिलाध्यक्ष पंडित योगेश उपाध्याय की हत्या के विरोध में प्रतापगढ़ जिले के ब्राह्मण समाज में आक्रोश है। सोमवार को ब्राह्मण समाज के लोगों ने हत्याकांड की निंदा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि देकर कहा कि यदि सरकार ने इस कांड के आरोपियों पर और सख्त कार्रवाई नहीं की तो पूरे प्रदेश का ब्राह्मण सड़कों पर उतरेगा और विशाल आंदोलन किया जाएगा।
सोमवार को तपती धूप के बीच अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के तत्वाधान में शोकसभा का आयोजन पट्टी तहसील मुख्यालय पर किया गया। इस दौरान परिषद के जिलाध्यक्ष बिंन्देश्वरी प्रसाद पाठक बिंदु, राकेश तिवारी, विजय पाठक, शिवाकान्त पाण्डेय,
पिन्टू पाण्डेय, देवेन्द्र शुक्ला, ओम प्रकाश पाण्डेय, अम्बरीष तिवारी समेत तमाम ब्राह्मणों ने हाथरस हयाकांड की निंदा करते हुए शोक व्यक्त किया। ब्राह्मण समाज के हाथरस जिलाध्यक्ष योगेश उपाध्याय को शोकसभा में सभी ने श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा। वहीं जिलाध्यक्ष बिंन्देश्वरी प्रसाद पाठक ने आर्थिक मदद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।