लन्दन
लंदन से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
भारतीय मूल के ब्रिटेन के सांसद लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने पीएम नरेंद्र मोदी और भारत की जमकर प्रशंसा की हैं| लॉर्ड करण बिलिमोरिया ने कहा हैं कि पीएम मोदी इस ग्रह के सबसे ताकतवर व्यक्तियों में से एक हैं|
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत आज विश्व में सबसे तेजी से बढाती अर्थव्यवस्था हैं| और ब्रिटेन को निश्चित ही भारत का साझेदार और करीबी दोस्त होना चाहिए| उन्होंने गुरुवार 19 जनवरी को ब्रिटेन और भारत के सम्बन्ध का महत्व पर बहस के दौरान हाउस ऑफ लॉर्ड्स में यह बात कही|
लार्ड करण ने कहा नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता के चाय स्टाल पर चाय बेंची| आज वह इस ग्रह के सबसे शक्तिशाली व्यक्तियों में से एक बन गए हैं| आज भारत के पास G-20 की अध्यक्षता है|
आज भारत के पास 25 वर्षों के अंदर 32 ट्रिलियन डॉलर की GDP के साथ विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का विजन है| उन्होंने आगे भारत की तुलना एक ऐसी एक्सप्रेस ट्रेन से की जो अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो चुकी हैं| उन्होंने कहा की इंडियन एक्सप्रेस अपने स्टेशन से रवाना हो चुकी हैं|
यह अब दुनिया की सबसे तेजी से बढती ट्रेन हैं| सबसे तेजी से बढ़ती इकॉनामी हैं| ब्रिटेन को निश्चित ही भारत का विश्वसनीय और करीबी मित्र होना चाहिए| मिली खबर के अनुसार आप को बतादें कि ब्रिटेन के सांसद बिलिमोरिया ने ऐसे वक्त में पीएम मोदी और भारत की प्रंशसा की हैं जब ब्रिटेन मिडिया एजेंसी BBC ने पीएम मोदी के खिलाफ एक प्रोपेगेंडा डाक्यूमेंट्री सीरीज रिलीज की हैं|
BBC द्वारा भारत की छबि बिगाड़ने के इरादे से बनाई गई ‘इंडिया द मोदी क्वेश्चन’ डाक्यूमेंट्री में उसने भारत बिरोधी एजेंडा परोसा हैं| इसमें गुजरात दंगो पर पीएम मोदी पर दोष मढ़ा गया हैं| | जबकि भारत की सुप्रीम कोर्ट गुजरात दंगा के मामले में पीएम मोदी को क्लीन चिट दे चुकी हैं|
वहीँ गुजरात दंगो को लेकर पीएम मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़ने के मामले में कांग्रेस के करीबी तीस्ता सीतलवाड़ पर केस भी चल रहा हैं|
आरोप हैं कि तीस्ता ने कांग्रेस से पैसा लेकर तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ फर्जी सबूत गढ़े और उनकी सरकार को गिराने का प्रयास किया|