महराजगंज
महराजगंज से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट |
उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बड़े किसानो का राशन कार्ड निरस्त होगा | खाध आपूर्ति विभाग की ओर से राशन कार्ड निरस्त करने की तैयारी चल रही है | विभाग शासन ने जिले में करीब 19,566 अपात्रों की सूची भेजी है |
खाध आपूर्ति विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आपको बतादें की महराजगंज जिले में लगभग 6000 आयकरदाताओं के अलावा 10551 एसे किसान भी गरीब बनकर मुफ्त में राशन का लाभ ले रहे है |
जिन्होंने खुद सरकारी क्रय केंद्र पर दो हेक्टेयर जमींन के बराबर धान व गेहूं बेचा है | इसके अतिरिक्त निरश्रित पेंशन योजना का लाभ लेने के बाद राशन ले रहे है | शासन की ओर से भेजी गई सूची के आधार पर अपात्रों की जांच शुरू कर दी गई है |
पूर्ती निरीक्षकों ने गांवों में जाकर इन अपात्रों के बारे में जानकारी जुटाई है | अपात्रों का नाम सूची से हटाने के बाद पूर्व में आवेदन कर चुके पात्र लाभार्थीयों को योजना का लाभ मिलेगा |
जिला आपूर्ति अधिकारी एपी सिंह ने बताया की जिले में कुल 6000 आयकरदाताओं व निराश्रित पेंशन योजना लाभ ले रहे 3015 और 10551 बड़े किसानों का राशन कार्ड जल्द निरस्त होगा | इसके लिए विभाग की ओर से ग्राम पंचायत स्तर पर सत्यापन शुरू हो गया है |