नई दिल्ली
नई दिल्ली से बी.न्यूज़ की रिपोर्ट
देश भर में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा हैं| ये पहला मौका हैं जब गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से होकर गुजरेगी| इस परेड की सलामी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू लेंगी| इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतब अल सिसी समारोह के मुख्य अतिथि बने हैं|
इस परेड में कुल 23 झांकियों को शामिल किया गया हैं| इन सभी झांकियों की थीम अलग अलग बनाई गई हैं| इसमें अधिकतर झांकियो की थीम नारी सशक्तिकरण होगी|
मिली खबर के अनुसार आपको बतादें कि 17 झांकियां देश के अलग अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की होगी| जबकि छह अलग सरकारी मंत्रालयों और विभागों की होगी| परेड में झांकियों को लेकर अलग ही उत्साह और जोश दर्शकों के बीच देखने को मिलता हैं|
ये हैं अलग-अलग थीम
उत्तर प्रदेश – अयोध्या दीपोत्सव
हरियाणा – अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव
उत्तराखंड – मानसखंड
गुजरात – स्वच्छ हरित ऊर्जा
कर्नाटक – नारी शक्ति उत्सव
पश्चिम बंगाल – दुर्गा पूजा
महाराष्ट्र – साढ़े तीन शक्ति पीठ
झारखंड – बाबा बैधनाथ धाम
जम्मू कश्मीर – नया जम्मू कश्मीर
असम – सेनानियों अध्यात्म की भूमि
असम – सेनानियों – अध्यात्म की भूमि
परेड के दौरान निकलने वाली झांकियों में यूपी की झांकियां काफी ख़ास होगी| इस अवसर पर अयोध्या दीपोत्सव की थीम पर उत्तर प्रदेश की झांकी निकाली जायेगी| बतादें कि बीते तीन वर्षो से उत्तर प्रदेश लगातार राम नगरी अयोध्या को अपनी थीम बना रही हैं|
अयोध्या के दीपोत्सव की थीम वाली झांकी दर्शकों के बीच भी बेहद लोकप्रिय हैं| उत्तर प्रदेश के अलावा पडोसी राज्य उत्तराखंड भले ही छोटा राज्य हो लेकिन यहाँ की थीम मानसखंड हैं| तीन भागों में बंटी इस झांकी के हर हिस्सा उत्तराखंड की बिरासत को दर्शाता हैं|