14 अप्रैल को पिछड़ा वर्ग को अधिकार दिलाने राजद देगा सांकेतिक धरना |

झारखण्ड

झारखण्ड से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट बी.न्यूज़

दुमका ज़िलें के जरमुंडी प्रखंड मे राष्ट्रीय जनता दल की संगठनिक बैठक बासुकीनाथ के दर्शनियाटीकर में आयोजित किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव ने किया।

कार्यक्रम में प्रखंड में राजद संगठन के विस्तार हेतु अजीत यादव को कार्यकारी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रमोद पंडित ने अजीत यादव को माला पहना कर स्वागत किया। उन्होंने बताया कि पिछड़ों को हक और अधिकार दिलाना राजद की प्राथमिकता की सूची में शामिल है। इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं को गांव गांव का दौरा कर आंदोलन को धार देने की जरूरत है।

सामाजिक न्याय के लिए राजद हमेशा आंदोलनरत रही है। किसी भी समाज के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास ने बताया कि बहुत से गांव में पेयजल की शिकायत मिली है,सभी का डाटा कलेक्ट कर संबंधित विभाग से अतिशीघ्र समस्या को दूर कराया जाएगा।

14 अप्रैल संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर पिछड़ों के हक और अधिकार के लिए जरमुंडी प्रखंड के मदनपुर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा के समक्ष सांकेतिक धरना का आयोजन किया जाएगा।

सदस्यता ग्रहण करने वालों में पहरीडीह पंचायत के उपमुखिया मुकेश यादव, पिंटू यादव, प्रीतम कुमार, मिथिलेश यादव, निवास यादव, आनंद यादव, महावीर राय, नितेश यादव, पिंटू यादव, दुर्योधन राय, सुनील कुमार, वीरो महतो, सदानंद यादव, दुर्गावती देवी, पवन ठाकुर सहित दर्जनों लोग शामिल हुए।

मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार मंडल अनुमंडल अध्यक्ष जितेश कुमार दास दुमका नगर अध्यक्ष कंचन यादव बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीश महतो दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव जामा प्रखंड अध्यक्ष राम सुंदर पंडित ललित यादव सुनील यादव मुकेश यादव मिथिलेश कुमार पवन ठाकुर सदानंद यादव एवं अन्य मौजूद थे

Leave a Comment